- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Health Tips:...
लाइफ स्टाइल
Summer Health Tips: जानिए गर्मी में सत्तू का शरबत क्यों पीना चाहिए
Sarita
5 May 2025 9:30 AM IST

x
Summer Health Tips: सत्तू की तासीर ठंडी होती है और इसमें न्यूट्रिशन भरपूर होता है. सत्तू में प्रोटीन तो काफी अच्छी मात्रा में होता है, इसलिए इसका शरबत फिटनेस फ्रीक लोगों के लिए भी बेस्ट है| ट्रेडिशनल तरीके से बनने वाला सत्तू का शरबत न सिर्फ स्वाद का खजाना होता है, बल्कि इसे पीने से गर्मी में आप अपनी सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं. जान लेते हैं कि आखिर क्यों गर्मी में सत्तू का शरबत पीना चाहिए|
लू से बचाएगा सत्तू का शरबत
सत्तू का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है और इससे शरीर को कई न्यूट्रिशन भी मिलते हैं, जिससे लू से बचाव होता है. इसके शरबत में हरी मिर्च, नींबू, कच्चा प्याज डाला जाता है और ये सभी चीजें भी हीट स्ट्रोक यानी लू से बचाने में कारगर होती हैं|
शरीर का टेम्परेचर रहेगा कंट्रोल
काला भुना चना पीसकर सत्तू तैयार किया जाता है. ठंडी तासीर का फूड होने की वजह से सत्तू का शरबत शरीर को अंदर से ठंडा रखता है, जिससे बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल में रहता है. समर सीजन के लिए ये एक परफेक्ट रिफ्रेशिंग ड्रिंक है|
पाचन की समस्याएं रहेंगी दूर
गर्मी के दिनों में बढ़े हुए तापमान की वजह से लोगों को अक्सर पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो जाती हैं, जैसे एसिडिटी होना, पेट में गैस हो जाना. इन सारी दिक्कतों से बचाव करने में भी सत्तू का शरबत कारगर रहता है. इससे डाइजेशन अच्छा होता है|
बूस्ट होती है एनर्जी
गर्मी में थकान बहुत जल्दी महसूस होने लगती है. सत्तू का शरबत पीने से लंबे समय तक एनर्जी भी बनी रहती है, क्योंकि इससे शरीर हाइड्रेट तो होता ही है साथ ही प्रोटीन की पूर्ति भी होती है. प्रोटीन शरीर में फ्यूल की तरह काम करता है और मसल्स को भी मजबूत बनाने में कारगर रहता है|
वजन कंट्रोल करने में मिलेगी मदद
वेट कंट्रोल के लिए गर्मी का मौसम अच्छा माना जाता है. सत्तू का शरबत पीने से आप अनहेल्दी ईटिंग पर कंट्रोल कर पाते हैं. दरअसल ये फाइबर और प्रोटीन रिच होने की वजह से पेट को लंबा समय तक भरा हुआ महसूस कराता है, साथ ही प्रोटीन मसल्स बिल्ड करने में भी हेल्पफुल रहता है, इसलिए सत्तू का शरबत वजन घटाने में भी कारगर है|
TagsSummer Healthगर्मीसत्तूशरबतSummer HealthSummerSattuSharbatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





