- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Summer Drink: गर्मी से...
लाइफ स्टाइल
Summer Drink: गर्मी से तुरंत राहत चाहिए तो इन दो तरीकों से बनाएं और पिएं सत्तू का शरबत
Sarita
17 May 2025 11:38 AM IST

x
Summer Drink: सत्तू का शरबत आप कई तरह से तैयार करके पी सकते हैं। बहुत से लोग मीठा शरबत बनाना पसंद करते हैं तो वहीं बहुत से लोगों को चटाकेदार शरबत पसंद होता है। अगर आप भी सत्तू पीना पसंद करते हैं तो हम इस लेख में आपको दो आसान तरीकों से सत्तू का शरबत बनाने का तरीका बताएंगे।
सत्तू का मीठा शरबत बनाने का सामान:
सत्तू
पानी
चीनी का पाउडर
काजू
बादाम
बनाने की विधि:
सत्तू का मीठा शरबत बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक जग में सत्तू लें। अब इसमें पानी डालकर इसका घोल पतला कर लें। जब घोल पानी में सही तरह से मिल जाए तो इसमे चीनी का पाउडर डालें। चीनी के पाउडर को पानी में सही तरह से घोलें, ताकि इसका स्वाद सही से आए। इसके बाद जब ये सही से घुल जाए तो इसमें ऊपर से कटे हुए बादाम और काजू डालकर आखिर में बर्फ डालें। अब ठंडा करने के बाद इसे गिलास में करके परोसें।
सत्तू का नमकीन शरबत बनाने का सामान:
सत्तू
भुना जीरा पाउडर
हरी मिर्च
पुदीना के पत्ते
हींग – 1 चुटकी
नींबू रस
काला नमक
नमक
बर्फ
सत्तू के नमकीन शरबत को भी बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले हरी मिर्च और पुदीना बारीक काट लें। इसके बाद एक जग में सत्तू को घोलें। अब इस घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पुदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला लें। इसके बाद आखिर में चुटकी भर हींग भी डालकर मिलाएं। सबसे आखिर में इसमें बर्फ के टुकड़े डालें और फिर ठंडा-ठंडा ही परोसें।
TagsSummer Drinkगर्मीराहतसत्तू शरबतSummer DrinkSummerReliefSattu Sharbatजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





