लाइफ स्टाइल

Summer Drink : गर्मियों में हाइड्रेटेड और फ्रेश रहने के लिए पिएं ये स्मूदी, ऐसे करें तैयार

Sarita
29 May 2025 10:38 AM IST
Summer Drink : गर्मियों में हाइड्रेटेड और फ्रेश रहने के लिए पिएं ये स्मूदी, ऐसे करें तैयार
x
Summer Drink : गर्मी में लाइट और ठंडी चीजों को पीना सबको अच्छा लगता है। अगर आप भी गर्मी के दिनों में कुछ ठंडा-ठंडा पीना चाहते हैं तो इन 3 तरह की रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। यहां फलों से बनने वाली स्मूदी बनाने का तरीका बता रहे हैं, जो सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होती हैं। देखिए 3 स्मूदी की रेसिपी-
1)संतरा और आम से बनाएं स्मूदी
इसे बनाने के लिए
1 पका हुआ आम
1 संतरा
आधा कप ग्रीक दही
1 बड़ा चम्मच शहद
बर्फ के टुकड़े
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आम को छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। वहीं संतरे को भी छील लें और उसके बीज निकाल लें। अब सभी चीजों को को दही और मुट्ठी भर बर्फ के टुकड़ों के साथ मिलाकर चिकना होने तक मिक्स कर लें। दही से यह स्मूदी क्रीमी हो जाती है। ये पेट भरने के लिए भी सबसे अच्छा होता है।
2) केला, खजूर और बादाम से बनाएं स्मूदी
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए
1 कप दूध
20 ग्राम खजूर
10 से 12 बादाम
बर्फ के टुकड़े
कैसे बनाएं:
इसे बनाने के लिए खजूर और बादाम को 1 कप दूध में 10 मिनट के लिए भिगो दें। फिर इसे मिक्सर में केले के साथ अच्छी तरह पीसकर सॉफ्ट बना लें। अब बचे हुए दूध और बर्फ के टुकड़े को एक साथ डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें। इसे अलग-अलग गिलासों में डालें फिर बर्फ के टुकड़े और कटे हुए बादामों से सजाकर सर्व करें।
3) स्ट्रॉबेरी और काजू से शेक
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
आधा कप कटी हुई स्ट्रॉबेरी
1 कप दूध
5 से 7 काजू
बर्फ के टुकड़े
इसे बनाने के लिए सिर्फ 1 बड़ा चम्मच कटी हुई स्ट्रॉबेरी को अलग रखें। और सभी सामग्रियों को मिक्सी जार में डालकर, चिकना होने तक ब्लेंड करें। फिर एक गिलास में डालें और इसके ऊपर कटी हुई स्ट्रॉबेरी और बर्फ डालकर सर्व करें।
Next Story