- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सूजी वेज टिक्का: इस...
लाइफ स्टाइल
सूजी वेज टिक्का: इस स्वादिष्ट व्यंजन के साथ करें अपनी सुबह की शुरुआत
Sarita
27 Dec 2024 10:41 AM IST

x
सूजी वेज टिक्का: क्या आप जानते हैं कि इससे सिर्फ हलवा ही नही बल्कि कई तरह की ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर रेसिपी तैयार की जा सकती है। अगर आप सुबह की शुरुआत कुछ नई डिश के साथ करना चाहते हैं तो सूजी वेज टिक्का बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहतमंद भी होती है। अब आप अगर यह सोच रहे हैं कि इसे कैसे बनाएं तो हमारी विधि आपके लिए पूरी तरह से मददगार साबित होगी।
सामग्री (Ingredients)
1 कप रवा (सूजी)
1/4 कप बेसन
2 से 1/2 कप पानी
1/2 कप दही
1 छोटी गाजर
1 छोटी शिमला मिर्च
1 छोटा प्याज कटा हुआ
1 कटी हुई हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच जीरा
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार लाल मिर्च
जरूरत के अनुसार रिफाइंड तेल
- सबसे पहले एक कड़ाही में पानी उबाल लें। फिर इसमें सूजी डालकर चलाते हुए उसे पकाएं।
- रवा पकने के बाद इसमें अपने स्वाद के अनुसार नमक, जीरा और लाल मिर्च डालकर बराबर से मिलाएं।
- पूरा मिश्रण थोड़ा पक जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज मिलाएं और फिर इसमें टमाटर डालें।
- अब इसमें शिमला मिर्च, हरी मिर्च और पाव भाजी मसाला डालकर ठीक से मिक्स कर लें।
- अब पूरे मिश्रण को एक प्लेट में डालकर बराबर से फैला लें। अब इसे ठंडा होने दें।
- 10-15 मिनट के बाद इस मिश्रण को पीस में काट लें।
- फिर एक पैन में तेल डालें और हल्की आंच में गरम करें।
- अब मिश्रण के पीस इसमें तल लें। इन टिक्कों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें।
- तैयार है सूजी टिक्के। इन्हें गरमागरम सर्व कर सकते हैं।
Tagsसूजी वेज टिक्कास्वादिष्टव्यंजन Suji Veg TikkaDeliciousRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





