लाइफ स्टाइल

SUJI UTTTPAM RECIPE : बनाइये टेस्टी और हेअल्थी सूजी उत्तपम जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
18 Jun 2024 6:51 AM GMT
SUJI UTTTPAM RECIPE : बनाइये टेस्टी और हेअल्थी सूजी उत्तपम जानिए रेसिपी
x
EASY SUJI UTTAPAM RECIPE :हमारे घरों में आम तौर पर सूजी (रवा) के कई व्यंजन बनते हैं। सूजी का हलवा हरदिल अजीज होता है। मीठे के शौकीनों को यह खूब भाता है। ब्रेकफास्ट के रूप में सूजी का उत्तपम भी एक अच्छा विकल्प है, जो नमकीन डिश है। कह सकते हैं कि अगर कुछ स्वादिष्ट और हल्का-फुल्का खाने की इच्छा हो तो रवा उत्तपम की ओर देखा जा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह फायदेमंद होता है। आप अगर साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो रवा उत्तपम परफेक्ट चोइस है। इसे बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसमें पत्ता गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च सहित आपकी पसंदीदा सब्जियां काम ली जा सकती है।
सामग्री (Ingredients)
1 कप - रवा (सूजी)
1 कटा टमाटर
1/2 कप कटी पत्तागोभी
1/4 कप कटी शिमला मिर्च
3/4 कप दही
1 हरी मिर्च
2-3 टेबल स्पून हरा धनिया
1 टी स्पून अदरक कद्दूकस
आवश्यकतानुसार बेकिंग सोडा
1/4 टी स्पून राई
2-3 टेबल स्पून तेल
स्वादानुसार नमक
विधि (Recipe)
- एक बर्तन में सबसे पहले रवा (सूजी) डालें।
- इसके बाद दही डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
- अब रवा-दही के मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और पकोड़े जैसा घोल तैयार कर लें।
- मिश्रण में कद्दूकस अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटे।
- बैटर को ढककर 15 मिनट के लिए अलग रख दें।
- बैटर अच्छी तरह से फूल जाएगा। इसके बाद पत्ता गोभी, टमाटर, शिमला मिर्च बारीक काटें और मिलाकर एक बर्तन में रख लें।
- रवा बैटर लेकर उसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा BAKING SODA डालें और धीरे-धीरे मिलाएं। घोल गाढ़ा लगने परपानी भी मिक्स कर सकते हैं।
- नॉनस्टिक तवा NONSTICK TAVA लेकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालें और थोड़ी सी राई डालकर फैला दें।
- एक कटोरी में रवा बैटर लेकर तवे पर डालें और फैलाएं। उत्तपम थोड़ा मोटा रखना है। कुछ देर सेंकने के बाद उत्तपम के ऊपर कटी सब्जियां और थोड़ा हरा धनिया डालें।
- कुछ देर बाद उत्तपम पलटें और दूसरी तरफ तेल लगाकर तब तक सेकें जब तक कि यह सुनहरा होकर हल्का क्रिस्पी CRISPY न हो जाए। इसके बाद इसे प्लेट में उतार लें। पूरे घोल से ऐसे ही और उत्तपम भी बना लें।
Next Story