लाइफ स्टाइल

Suji Methi Chilla: ब्रेकफास्ट में तैयार करें सूजी-मेथी का चीला

Sarita
15 Jan 2026 10:59 AM IST
Suji Methi Chilla: ब्रेकफास्ट में तैयार करें सूजी-मेथी का चीला
x
Suji Methi Chilla: हर सुबह नाश्ते में पराठा खाकर मन ऊब जाता है. ऐसे में दिल चाहता है कुछ ऐसा बनाया जाए जिसे खाकर मजा आ जाए. अगर आप भी ऐसी ही रेसिपी की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. नाश्ते में आप सूजी-मेथी का चीला ट्राई कर सकते हैं. इस चीला को आप चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं. आइए जानते हैं सूजी-मेथी चीला को बनाने की विधि|
सामग्री:
सूजी- 1 कप
मेथी- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
तेल- जरूरत के अनुसार
दही- आधा कप
अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
प्याज- 1
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
सूजी-मेथी चीला को कैसे तैयार करें?
सूजी-मेथी चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. इसमें आप पानी को डालकर मिला लें और ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ दें.
अब आप मेथी के पत्तों को अच्छे से धोकर साफ कर लें और बारीक काट लें. प्याज को भी बारीक काट लें. फिर आप सूजी के मिश्रण में मेथी के पत्ते और प्याज को डाल लें. इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा, धनिया पाउडर, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. अगर घोल ज्यादा गाढ़ा है तो थोड़ा पानी डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही बहुत पतला.
चीला बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें और थोड़ा सा तेल लगा दें. अब एक बड़े चम्मच की मदद से आप घोल को तवे पर डाल दें और गोल फैला लें. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से चीला को सेंक लें. इसी तरीके से आप घोल से सारे चीला को तैयार कर लें|
Next Story