- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Suji Masala Dosa:तैयार...

x
Suji Masala Dosa:आज हम आपको सूजी से मसाला डोसा बनाने के बारे में बताएंगे. ये डोसा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होता है, जिसमें मसालेदार आलू की भरावन स्वाद को और भी दोगुना कर देता है. इसके अलावा, इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए चावल भिगोने या पीसने की झंझट नहीं होती. बस थोड़ी सी सूजी और कुछ मसाले से आप घर पर ही होटल जैसा डोसा बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका|
सूजी मसाला डोसा बनाने के लिए क्या सामग्री लगती है?
डोसा के लिए
सूजी (रवा) – 1 कप
दही – ½ कप
पानी – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – तवा पर लगाने के लिए
आलू मसाला के लिए
आलू – 3-4 मध्यम, उबले और मैश किए हुए
प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
तेल – 1 चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
सूजी मसाला डोसा बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, दही और नमक डालें. फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाएं. इसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रखें.
मसाला तैयार करने के लिए आप एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें. अब हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें. उबले और मैश किए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे 2-3 मिनट पकाएं, फिर हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें.
इसके बाद अब गैस में तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाएं. तैयार हुए डोसा बैटर को तव में डालकर गोल आकार में फैलाएं. इसे धीमी आंच पर क्रिस्पी होने तक सेंकें. इसके बाद बीच में तैयार हुए आलू मसाला भरें और डोसा फोल्ड करें. इसे निकालकर प्लेट में सर्व करें.
तैयार हुए गरमा-गरम सूजी मसाला डोसा को नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें|
TagsSujiMasala Dosaक्रिस्पीसूजीमसाला डोसाSuji Masala DosaCrispy Semolina Masala Dosa जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





