- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Suji Dahi Idli Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Suji Dahi Idli Recipe: घर पर बनाएं नरम और स्पंजी सूजी दही इडली
Sarita
7 Feb 2026 8:57 AM IST

x
Suji Dahi Idli Recipe: आज हम आपको एक अलग किस्म की यानी सूजी दही इडली बनाने की रेसिपी बताते हैं. इसे भी आप बहुत कम समय में फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं. इसे आप ऑफिस लंच या फिर बच्चों की टिफिन में भी दे सकते हैं. तो चलिए अब इसे बनाने की सिंपल रेसिपी आपको बताते हैं|
सूजी दही इडली रेसिपी बनाने की सामग्री:
सूजी -2 कप
1 कप दही
पानी – 1 कप
तेल – 2 चम्मच
ईनोफ्रूट्स नमक – 1 पैकेट
नमक – स्वादानुसार
सूजी दही इडली बनाने की विधि:
सूजी दही इडली बनाने के लिए पहले एक बाउल में सूजी निकाल लें.
फिर इसमें दही और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
अब इसे आप 10 मिनट तक ढककर रख दें.
फिर इसमें ईनोफ्रूट्स नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
इसके बाद इडली के सांचे में पानी डालकर गर्म करें और फिर इसके प्लेट में तेल लगाकर ग्रीस कर दें.
अब इसमें आप सूजी दही का मिश्रण भर दें.
फिर करीब 15 मिनट तक आप भाप में इडली पकाएं और ठंडा होने के बाद इडली को निकाल लें.
आपकी सूजी दही इडली बनकर तैयार हो चुकी है.
इसे आप सांभर और चटनी के साथ गरमा गरम सर्व कर सकते हैं|
TagsSuji Dahi Idliस्पंजीसूजीदही इडलीSuji Dahi Idlispongysemolinayogurt idli जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





