- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Suit For Baisakhi:...

x
Suit For Baisakhi: इस दिन पुरुष और महिलाएं खूब अच्छे और पारंपरिक तरह से तैयार होते हैं। महिलाएं इसके लिए कई-कई दिन पहले से खरीदारी कर लेती हैं। यदि आप भी बैसाखी के दिन सबसे प्यारी दिखना चाहती हैं तो अपने लिए खास सूट तैयार कराएं। यहां हम आपको सूट के कुछ विकल्प देने जा रहे हैं, ताकि आपका अंदाज सबसे प्यारा दिखे।इस त्योहार के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं, क्योंकि ये खुशियों और समृद्धि से जुड़ा हुआ त्योहार है। ये त्योहार आमतौर पर 13 या 14 अप्रैल को पड़ता है। बात करें इस साल की तो इस साल बैसाखी का पर्व 13 अप्रैल, 2025 दिन रविवार को मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
पटियाला सूट
यदि आप कुछ पारंपरिक पहनने का सोच रही हैं तो ऐसे सूट से बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। आप चाहें तो इस तरह का गुलाबी पटियाला और उसके साथ पीले रंग का कुर्ता अपने लिए बनवा सकती हैं। ऐसे सूट के साथ अपने लुक को पारंपरिक ही रखें और बालों में चोटी के साथ परांदा लगाएं।
शरारा सूट
कुछ अलग सा परिधान कैरी करना है तो शरारा सूट एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। ये पहनने में भी काफी आरामदायक होता है। इसे बनवाते समय कुर्ते को शॉर्ट रखें और उसके साथ पहने जाने वाले शरारा में घेर काफी ज्यादा रखें। कम घेर वाला शरारा आपका लुक बिगाड़ सकता है।
ये सूट दिखता तो अनारकली के जैसा ही है, लेकिन इसकी फ्रंट की डिजाइन काफी अलग होती है। ऐसे में आप भी यदि कुछ अलग लेकिन हैवी सा पहनने का सोच रही हैं तो अपने लिए ऐसा ही अंगरखा सूट तैयार कराएं। ऐसे सूट बाजार के साथ-साथ ऑनलाइन भी आसानी से मिल जाते हैं।
TagsSuitBaisakhiबैसाखीसूटSuitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





