लाइफ स्टाइल

शुगर के मरीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें रामबुतान, बेहद फायदेमंद

Kunti Dhruw
26 March 2021 2:24 PM GMT
शुगर के मरीज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें रामबुतान, बेहद फायदेमंद
x
डायबिटीज के मरीज

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: नई दिल्ली, देश में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसके चलते भारत को डायबिटीज के मरीजों की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जो एक बार लग जाए, तो ताउम्र साथ रहती है। इस बीमारी में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने लगता है। वहीं, अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन का निकालना कम अथवा बंद हो जाता है। डायबिटीज के मरीजों को मीठी चीजों से परहेज करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में शुगर को केवल और केवल परहेज से कंट्रोल किया जा सकता है। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो जाती है। इससे कई अन्य बीमारियां दस्तक देती हैं। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रामबुतान का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में इसका खुलासा हो चुका है कि रामबुतान डायबिटीज के मरीजों के लिए दवा समान है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहती है। सदियों से रामबुतान को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आइए, इसके बारे में सब कुछ जानते हैं-

रामबुतान क्या है
यह एक प्रकार का फल है, जो उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पायजा जाता है। खासकर दक्षिण एशिया के देशों में रामबुतान अधिक पाए जाते हैं। रामबुतान अंडे के आकार का फल होता है, जो कई रंगों में पाया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल औषधि की तरह किया जाता है। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह रामबाण दवा है। इसके सेवन से डायबिटीज में फायदेमंद होता है।
रिसर्च गेट पर छपी एक शोध में रामबुतान के फायदे को बताया गया है। शोध की मानें तो रामबुतान एंटी-डायबिटिक फल है। यह शोध चूहों पर किया गया है। इसमें चूहें की डाइट में रामबुतान फल को शामिल किया गया। इसके सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। अगर आप डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में रामबुतान जरूर शामिल करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Next Story