- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sugar free Kesar...
लाइफ स्टाइल
Sugar free Kesar Firni: मीठे के शौकीन इसे बेफिक्र होकर खा सकते हैं
Sarita
18 Jun 2025 6:59 AM IST
Sugar free Kesar Firni: इसे बिना चीनी के बनाया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं शुगर फ्री केसरी फिरनी की। यह एक लोकप्रिय गुजराती डिश है जिसे शुगर फ्री पाउडर सहित कुछ चीजों के प्रयोग से बनाया जाता है। इसे आप बेफिक्र होकर खा सकते हैं क्योंकि इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं होता। इसे और टेस्टी बनाने के लिए इसमें आप अपनी पसंद के ड्राइफ्रूट्स मिला सकते हैं। इससे यह और ज्यादा हेल्दी हो जाएगी। अगर आपने अभी तक इसे आजमाया नहीं है तो आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर इसे आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
2 कप मलाई निकाला हुआ दूध
3 बड़े चम्मच भीगे हुए चावल
5 रेशे केसर
4 पिस्ता
3 चम्मच शुगर फ्री पाउडर
1/2 छोटा चम्मच हरा पाउडर
इलायची
विधि (Recipe)
- सबसे पहले दूध उबालकर अलग रख दें। इसके बाद चावल को पानी से निकालकर दरदरा पीस लें।
- अब केसर को एक चम्मच दूध में भिगो दें। पिस्ते को ब्लांच कर लें और छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर दूध में चावल का पेस्ट डालें और लगातार चलाते रहें। शुगर फ्री डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- हरी इलायची पाउडर, केसर वाला दूध डालकर मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इसे आंच से उतार लें।
- तैयार है शुगर फ्री केसरी फिरनी। अब इसे पिस्ता से सजाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
TagsSugar freeKesar Firni जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





