- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- sugar free ice cream: ...
लाइफ स्टाइल
sugar free ice cream: गर्मी में इस तरह बनाएं शुगर फ्री आइसक्रीम, न्यूट्रिशन भी मिलेगा भरपूर
Sarita
5 April 2025 11:13 AM IST

x
sugar free ice cream: अगर आप फिटनेस फ्रीक हैं या फिर किसी हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से शुगर नहीं लेते हैं तो घर पर ही ऐसी आइसक्रीम बना सकते हैं जो न सिर्फ स्वाद का पावरहाउस है, बल्कि इसमें न्यूट्रिशन भी भरपूर हैं और शुगर खा इस्तेमाल भी नहीं करना है|
मार्केट में मिलने वाली आइसक्रीम में स्वाद को बढ़ाने के लिए अक्सर रियल फूड्स नहीं बल्कि आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है. इसके साथ ही इसे स्टोर करने के लिए प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल भी होता है, इसलिए घर पर आइसक्रीम बनाना बच्चों के लिए भी एक हेल्दी रहता है. चलिए जान लेते हैं ऐसी आइसक्रीम की रेसिपी जो न्यूट्रिशन रिच होने के साथ ही शुगर फ्री भी है|
न्यूट्रिशन रिच आइसक्रीम के लिए इनग्रेडिएंट्स
आइसक्रीम बनाने के लिए आपको चाहिए होंगे बादाम, काजू, खजूर (मिठास के लिए), कोको पाउडर, ओट्स, डार्क चॉकलेट और दूध, चोको चिप्स (ऑप्शनल हैं) चलिए लिए जान लेते हैं आइसक्रीम बनाने का तरीका|
आइसक्रीम बनाने की तैयारी
सबसे पहले दूध को गर्म कर लें. अब एक बड़े बाउल में काजू, बादाम, कोको पाउडर, डार्क चॉकलेट, ओट्स समेत सीड्स निकाले गए खजूर भी डाल दें. अब इसमें गर्म दूध डालें (दूध की मात्रा इतनी हो कि बाद आइसक्रीम का बेटर ज्यादा पतला न बने) और ढककर तकरीबन 20 मिनट रख दें. ध्यान रखें कि चोको चिप्स नहीं हैं तो कुछ नट्स यानी थोड़े से काजू-बादाम को बचाकर रख लें|
इस तरह से बनाएं आइसक्रीम
20 से 25 मिनट के बाद बादाम को चम्मच से निकालकर अलग कर लें और इसके छिलके निकाल दें. अब सारी चीजों को एक साथ ब्लेंड कर लें ताकि ये स्मूद पेस्ट जैसा बन जाए. अब इसे बाउल में ट्रांसफर करें. ऊपर से नट्स या फिर चोको चिप्स फैला दें और फॉइल पेपर से कवर करके कम से कम 10 से 12 घंटे के लिए फ्रीजर में डाल दें. ध्यान रखें कि कहीं से भी बाउल खुला हुआ न हो|
ठंडी-ठंडी आइसक्रीम करें सर्व
आइसक्रीम को बनाने का काम या तो बिल्कुल सुबह करें ताकि शाम को इसे इंजॉय किया जा सके या फिर रात में इसे बना सकती हैं. इस तरह से आपको आइसक्रीम सेट करने के टाइम को लेकर परेशानी नहीं होगी. आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाए तो इसे चोको चिप्स या फिर नट्स से गार्निश करके ठंडा-ठंडा सर्व करें. इस तरह से आपकी हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी|
Tagssugar freeice creamगर्मीशुगर फ्रीआइसक्रीमsummerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





