लाइफ स्टाइल

प्लस साइज की महिलाओं के लिए हैं ये स्टाइलिंग टिप्स

HARRY
8 Jun 2023 6:39 PM GMT
प्लस साइज की महिलाओं के लिए हैं ये स्टाइलिंग टिप्स
x
फॉलो करने के बाद बढ़ेगा आत्मविश्वास

Plus Size फैशन | महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी चिंतित रहती हैं। खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए वो तरह-तरह के टिप्स फॉलो करती है। जिन महिलाओं का वजन नॉर्मल होता है, फैशन करते वक्त उनके सामने कोई दिक्कत नहीं आती है। परेशानी उनके सामने आती है, जो महिलाएं प्लस साइज की होती हैं। दरअसल, अक्सर महिलाएं अपने बढ़ते वजन के बाद नर्वस महसूस करने लगती हैं। जिस वजह से वो कपड़े खरीदते वक्त काफी ज्यादा कंफ्यूज हो जाती हैं। उन्हें ये चिंता रहती है कि उनके लिए हुए कपड़े उन पर कैसे लगेंगे।

हालांकि प्लस साइज होना कोई बुरी बात नहीं हैं, ना इसमें कुछ अजीब है। पर, लोगों के तानों की वजह से महिलाओं का आत्मविश्वास काफी कम हो जाता है। इसी के चलते आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट के बारे बताएंगे, जिनको पहनने से आप खुद कतराती होंगी, पर आपके ऊपर ये परफेक्ट लगेंगे। कई प्लस साइज एक्ट्रेस भी इस तरह के आउटफिट कैरी करती हैं। इस तरह के कपड़े पहन कर आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।अगर आप स्लीवलेस आउटफिट पहनने में कतराती हैं तो आपको मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह से टिप्स ले सकती हैं। चबी गर्ल्स भी स्लीवलेस कपड़े कैरी कर सकती हैं। उनके ऊपर भी वो काफी ज्यादा अच्छा लगते हैं।

प्लस साइज की महिलाओं को लगता है कि क्रॉप टॉप उनके ऊपर अजीब लगेगा। पर, यदि आप इसे हाई वेस्ट जींस से साथ पहनेंगी तो ये आपके लुक को परफेक्ट लुक दे सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि अपना लुक बदलने के बाद आप खुद नर्वस ना हों।

प्लस साइज की महिलाओं को बिकनी पहनने से मना किया जाता है। कई महिलाएं खुद भी इसे पहनकर असहज महसूस करती हैं। अगर ऐसा आपके साथ भी है पर, आपको बिकनी पहनना पसंद है तो आप बीच वियर में बिकनी के अलावा मनोकोनी, शॉर्ट कफ्तान कैरी कर सकती हैं। इस तरीके से आप बिकनी में कंफर्टेबल रहेंगी।

अगर आप कुछ फिटिंग का पहनने का सोच रही हैं तो शेप वियर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। खासकर ड्रेस पहनते वक्त इसे पहनकर आप अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी भी दिखेगी नहीं।

Next Story