- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Stuffed Tomatoes: इस...

x
Stuffed Tomatoes: आइए जानते हैं भरवां टमाटर की टेस्टी और आसान रेसिपी|
सामग्री:
टमाटर (थोड़े बड़े और पक्के) – 4–6
उबले आलू – 2 मध्यम आकार के
पनीर (कद्दूकस किया हुआ) – 1/2 कप
प्याज़ (बारीक कटा हुआ) – 1
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
अदरक – 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (कटा हुआ)
हल्दी – 1/4 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
अमचूर पाउडर या नींबू रस – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – 2 टेबलस्पून
विधि:
1-सबसे पहले टमाटरों के ऊपर का हिस्सा काट लें. अब अंदर का गूदा चम्मच से निकाल लें और अलग रखें. टमाटरों को उल्टा करके कुछ देर के लिए रख दें ताकि पानी निकल जाए.
2- अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें प्याज़, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें.
3-फिर उसमें उबले आलू और पनीर डालें. अच्छे से मिक्स करें.अब हल्दी, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें.कुछ देर भूनकर गैस बंद करें और धनिया मिला लें. स्टफिंग को थोड़ा ठंडा होने दें.
4-तैयार स्टफिंग को टमाटरों में चम्मच से भरें.चाहें तो ऊपर से थोड़ा कसा हुआ चीज़ डाल सकते हैं.
5-एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल गरम करें.स्टफ किए टमाटर को धीरे-धीरे रखें और धीमी आंच पर ढककर 10–12 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी साइड से हल्की सिकाई हो जाए.
6-अब गरमागरम भरवां टमाटर को धनिया पत्तियों से सजाकर परोसें. साथ में रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ खाएं|
TagsStuffed Tomatoesस्वादिष्टभरवां टमाटर Stuffed Tomatoesdeliciousstuffed tomatoes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





