- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bharwa Tinda Ki Sabji:...
लाइफ स्टाइल
Bharwa Tinda Ki Sabji: सिंपल रेसिपी से घर पर बनाएं भरवां टिंडे की स्वादिष्ट सब्जी
Sarita
7 Feb 2026 7:59 AM IST

x
Bharwa Tinda Ki Sabji: भरवां सब्जी खाने के स्वाद को दोगुना करने में कोई कसर नहीं छोड़ती. खाने की थाली में किसी भी तरह की भरवा सब्जी मिल जाने से फिर मजा आ जाता है. इन्हीं सब्जियों में शामिल है भरवां टिंडे की सब्जी. हम आपको टिंडे की ऐसी सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं|
भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की सामग्री:
टिंडा – 250 ग्राम
लहसुन – 100 ग्राम
प्याज – 2 बड़े आकार के
धनिये के बीज – 4 चम्मच
जीरा – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच
कलोंजी – 1 /2 चम्मच
सौंफ – 1 /2 चम्मच
साबुत लाल मिर्च – 2
तेल – आवश्यकतानुसार
नमक – स्वादानुसार
दही – 1 चम्मच
भरवां टिंडे की सब्जी बनाने की विधि:
भरवां टिंडे की सब्जी बनाने के लिए पहले सभी सूखे मसालों जैसे जीरा, खड़ी धनिया, कलोंजी, सौंफ और लाल मिर्च को भूनकर पीस लें.
फिर आप टिंडों को छील कर उनके बीच में जगह बनाते हुए चाकू से इसके अंदर से बीज निकालकर अलग रख लें.
इसके बाद लहसुन और प्याज को अच्छी तरह छीलकर दरदरा पेस्ट बना लें और इसे अच्छी तरह भून लें.
अब इनमें सूखे मसाले और अमचूर पाउडर को मिला लें.
फिर एक-एक करके सारे टिंडों में इन मसालों को अच्छी तरह से स्टफ कर लें.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके एक-एक करके सारे टिंडों को ढक कर पकने दें.
इन टिंडों के पक जाने के बाद इसमें 1 चम्मच फेंटा हुआ दही डाल दें.
अब आप गरमा-गरम टिंडे का मजा ले सकते हैं|
TagsBharwa TindaSabjiभरवां टिंडेस्वादिष्टसब्जीStuffed TindaCurry: Delicious Stuffed Tinda Curry जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





