लाइफ स्टाइल

Stuffed Poha Cutlet: टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी

Sarita
28 Jan 2026 8:58 AM IST
Stuffed Poha Cutlet:  टिफिन और शाम के नाश्ते के लिए परफेक्ट रेसिपी
x
Stuffed Poha Cutlet: पोहे को हम आमतौर पर एक लाइट और सिंपल स्नैक के तौर पर जानते हैं, लेकिन जब इसमें टेस्टी फिलिंग भर दी जाती है, तो यह एक जबरदस्त और क्रिस्पी स्नैक में बदल जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो कुछ यूनिक और हेल्दी ट्राय करना चाहते हैं. बच्चों को यह खास तौर पर बहुत पसंद आती है और जब आप इसे घर पर बनाकर उन्हें खिलाते हैं, तो वे बाहर की अनहेल्दी चीजें खाने की जिद भी नहीं करते. आप अगर चाहें तो इसे टिफिन में देकर उन्हें स्कूल भी भेज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी|
स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
मोटा पोहा – 2 कप
उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज के
बारीक कटा हुआ प्याज – 1
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 छोटे चम्मच बारीक कटे हुए
कद्दूकस किया पनीर – आधा कप
उबली मटर – आधा कप
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
तेल – जरूरत के अनुसार
स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने की रेसिपी:
स्टफ्ड पोहा कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक छलनी में डालकर हल्का सा धो लें और 5 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि वह सॉफ्ट हो जाए. इसके बाद एक बड़े बाउल में सॉफ्ट पोहा, उबले हुए आलू, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नमक और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. मिश्रण इतना सॉफ्ट होना चाहिए कि उससे कटलेट आसानी से बन सकें.
इसके बाद स्टफिंग तैयार करें और फिर एक एक बाउल में पनीर, मटर, गरम मसाला और नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें.
अब पोहा के मिश्रण से एक नींबू के साइज की लोई लें और उसे हथेली पर फैलाकर बीच में एक चम्मच स्टफिंग रखें. इसके बाद किनारों को बंद करके टिक्की या कटलेट का शेप दें. इसी तरह एक-एक करके सारे कटलेट तैयार कर लें.
इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल डालें. अब तैयार कटलेट को तवे पर रखें और मीडियम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्प होने तक सेंक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें हल्का शैलो फ्राई भी कर सकते हैं.
गर्मागर्म स्टफ्ड पोहा कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही की चटनी के साथ मजे से एन्जॉय कर सकते हैं|
Next Story