लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स बन रहे है परेशानी का कारण, ले इन उपायों की मदद

Kajal Dubey
20 July 2023 11:18 AM GMT
स्ट्रेच मार्क्स बन रहे है परेशानी का कारण, ले इन उपायों की मदद
x
अक्सर देखा गया हैं कि कई महिलाऐं स्ट्रेच मार्क्स अर्थात शरीर पर पड़ी लंबी और पतली लाइन की वजह से परेशान रहती हैं क्योंकि ये स्ट्रेच मार्क्स महिलाओं की खूबसूरती को घटाने का काम करते हैं। इन स्ट्रेच मार्क्स के कई कारण हो सकते हैं जैसे गर्भावस्था, जिम करना आदि। ऐसे में बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से अच्छा हैं कुदरती उपायों की मदद की जाए ताकि इसका जड़ से सफाया हो सके। इसलिए आज हम आपके लिए स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
एलोवेरा
एलोवेरा की बाहरी परत को उतार दे और उसकी जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 2-3 घंटे बाद इसे धो लें।
कोकोआ बटर क्रीम
सबसे पहले शिआ बटर और कोकोआ बटर को पिघला लें। फिर इसमें विटामिन ई ऑयल मिलाए। इस पेस्ट को ठंडा कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।
अंडे का सफेद भाग
अंडे के सफेद भाग को निकालें। इस भाग को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। फिर पानी से धो लें।
आलू का रस
आलू को मोटे टूकड़ों में काटकर स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। 5-10 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें। फिर बाद में गुनगुने पानी से धो लें।
नींबू का रस
नींबू को दो भागों में काटकर इसे स्ट्रेच मार्क्स पर धीरे से रगड़े। 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दे और फिर गूनगूने पानी से धो लें।
Next Story