लाइफ स्टाइल

strawberry shake: घर पर बनाएं गाढ़ा स्ट्रॉबेरी शेक

Sarita
27 Jan 2025 8:36 AM IST
strawberry shake:  घर पर बनाएं  गाढ़ा स्ट्रॉबेरी शेक
x
strawberry shake: ज्यादातर लोग मार्केट में मिलने वाले थिक मिल्कशेक को पीना पसंद करते हैं, जबकि इसे घर पर बनाने पर ये काफी पतला बनता है। अगर आपको भी थिक मिल्कशेक पसंद है तो जानिए गाढ़ेपन के लिए क्या करें।
थिक स्ट्रॉबेरी बनाने के लिए आपको चाहिए
8-10 स्ट्रॉबेरी
500 मिली दूध
चीनी स्वादानुसार
कैसे बनाएं थिक मिल्क शेक
इसे बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को अच्छे से साफ करना जरूरी है। स्ट्रॉबेरी की गंदगी, कीटनाशकों और बैक्टीरिया को हटाने के लिए आपको स्ट्रॉबेरी को सिरके और बेकिंग सोडा से धोना चाहिए। इसके लिए 1 कटोरी पानी में 1/4 कप सिरका और 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इसे 10-15 मिनट तक भीगने दें। फिर ताजे पानी से अच्छी तरह धो लें। साफ पानी से स्ट्रॉबेरी को दो से तीन बार धोएं। फिर साफ की गई स्ट्रॉबेरी को कम से कम 4 घंटे तक फ्रीज में रखें। अगर आप नाश्ते में इस शेक को पीना चाहते हैं तो रात भर के लिए भी फ्रीज कर सकते हैं। फिर एक ब्लेंडर में दूध, फ्रोजन स्ट्रॉबेरी और चीनी डालें। अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद एक कांच के ग्लास में निकालें। इन दिनों ठंड का मौसम है तो आप बर्फ अवॉइड कर सकते हैं, लेकिन अगर आप ठंडा मिल्क शेक अच्छा लगता है तो ब्लेंड करते समय बर्फ डाल सकते हैं। अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं तो इसे बनाने के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ दूध भी फुल क्रीम की जगह टोन्ड का यूज किया जा सकता है।
Next Story