- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Strawberry Kulfi:...

x
Strawberry Kulfi: आज हम बात कर रहे हैं स्ट्रॉबेरी कुल्फी की। इसका स्वाद बेहद लजीज होता है और ये बनाने में भी बहुत आसान होती हैं। आपने अब तक कई प्रकार की कुल्फी का लुत्फ उठाया होगा, लेकिन शायद ही इसे चखा हो। हमारे कहने पर आप इस बार इसे जरूर ट्राई करके देखिए। इसके टेस्ट के आगे आपको सब कुल्फी फीकी नजर आएगी। फिर तो जब भी कोई मौका होगा तो आप स्ट्रॉबेरी कुल्फी बनाने की ही फरमाइश करेंगे।
सामग्री (Ingredients)
स्ट्रॉबेरी 1 कप
दूध 1 कप
मिल्क पाउडर 2 टेबल स्पून
चीनी 4 टेबल स्पून
इलायची पाउडर 1/2 चम्मच
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी लेना हैं। इसके बाद इन्हें अच्छे से धो लें। फिर इन्हें बीच से काट लें।
- इसके बाद एक मिक्सी का जार लें। फिर इसमें स्ट्रॉबेरी, दूध, दूध पाउडर, चीनी व इलायची पाउडर डालें और इसका पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसे आइसक्रीम मोल्ड में डाल लें और अगर यह नहीं हैं, तो किसी ग्लास, कप या फिर जो शेप देना चाहें उस आकार के बर्तन में डाल लें।
- इसके बाद इस पर फॉयल पेपर लगाकर इसे बंद कर दें। ध्यान रखें कि इसे मोल्ड में डालते हुए इसमें आप आइसक्रीम स्टीक भी डालें।
- इसके बाद कम से कम इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और इसे जमने दें।
- फिर इसे फ्रिज से निकाल लें और करीब दो मिनट के बाद इसे मोल्ड से निकाल लें। स्ट्रॉबेरी कुल्फी तैयार है। इस पर ड्राई फ्रूट लगाकर सजा सकते हैं।
TagsStrawberry Kulfiगर्मियों Strawberry Kulfisummerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





