लाइफ स्टाइल

पेट की खराबी का हो सकता है मेंटल हेल्थ पर असर, इन टिप्स से सुधारें डाइजेशन

SANTOSI TANDI
9 Oct 2023 1:12 PM GMT
पेट की खराबी का हो सकता है मेंटल हेल्थ पर असर, इन टिप्स से सुधारें डाइजेशन
x
मेंटल हेल्थ पर असर, इन टिप्स से सुधारें डाइजेशन
पेट की खराबी का असर हमारे पूरे शरीर पर होता है। हेल्दी रहने के लिए डाइजेशन का सही होना बहुत जरूरी है। खाने का सही तरह से पचना, सुबह पेट सही से साफ होना और खाने से शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन मिलना, सेहतमंद रहने का सीक्रेट है। अगर आपका डाइजेशन सही नहीं है, तो इससे न केवल आपके रूटीन पर असर होता है, पेट की बीमारियां हो सकती हैं, बल्कि इससे और भी कई नुकसान होते हैं। पेट की खराबी का असर मेंटल हेल्थ पर भी होता हैं। आंतों में टॉक्सिन्स जमने से दिमाग की कोशिकाओं पर असर हो सकता है।
पेट का खराबी का मेंटल हेल्थ पर किस तरह असर होता है और किन टिप्स से आप डाइजेशन को सुधार सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नेहा महाजन दे रही हैं। नेहा, सर्टिफाइड डाइटिशियन हैं और हेल्थ एंड वेलनेस की फाउंडर हैं।
गट हेल्थ का मेंटल हेल्थ पर असर
आंतों में टॉक्सिन्स जमने और डाइजेशन सही न होने का असर मेंटल हेल्थ पर भी होता है। अगर आपके पेट में लंबे समय से दिक्कत बनी हुई है, पाचन की प्रक्रिया सही नहीं है तो इससे आंतों के इंफेक्शन का खतरा तो होता ही है लेकिन साथ ही इससे मेंटल हेल्थ भी खराब हो सकती है। दरअसल, आंतों में जमी गंदगी, दिमाग की कई कोशिकाओं पर असर डालती है। डाइजेशन सही न होने पर आंतों में मौजूद माइक्रोबायोम का बैलेंस बिगड़ने लगता है। इससे व्यक्ति का मूड प्रभावित होता है। इतना ही नहीं, इससे एंग्याजटी और डिप्रेशन भी हो सकता है।
पाचन की प्रक्रिया से दिमाग का संबंध
खाना खाने से पहले आंतों से एक द्रव निकलता है। इसे गैस्ट्रिक द्रव कहते हैं। भोजन को पचाने के लिए यह बहुत जरूरी है। जब हमारा पेट खराब रहता है, तो दिमाग को इस द्रव को न रिलीज करने का सिग्नल मिलता है। वहीं, अगर हम स्ट्रेस में होते हैं, तो भी दिमाग को इसे न रिलीज करने का सिग्नल मिलता है। इसी वजह से पेट में दिक्कत होने पर एंग्जायटी, डिप्रेशन और तनाव हो सकता है। वहीं, तनाव का असर भी डाइजेश पर होता है। दरअसल, आंतों की लाइनिंग का कनेक्शन हमारे ब्रेन से होता है।
डाइजेशन सुधारने के लिए टिप्स
हेल्दी डाइट लें। डाइट में प्रोटीन, कार्ब्स और भी सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स को शामिल करें।
एक्सरसाइज जरूर करें। इससे डाइजेशन और मेंटल हेल्थ सही रहती है।
एल्कोहल से दूर रहें।
ज्यादा लंबे समय तक भूखा न रहें।
माइंड को रिलैक्स करने के लिए योग करें।
Next Story