लाइफ स्टाइल

गर्मियों में रहे सेहतमंद इन देशी जूस की मदद से

Apurva Srivastav
23 Feb 2023 1:22 PM GMT
गर्मियों में रहे सेहतमंद इन देशी जूस की मदद से
x

कम होती ठंड के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। कुछ ही दिनों में गर्मियों का सीजन शुरू होने वाला है। बदलता मौसम हमारे जीवन में भी बदलाव लेकर आता है। लोग गर्मियों में खुद को सेहतमंद रखने के लिए खानपान और पहनावे में कई विशेष बदलाव करते है। गर्मी के मौसम में अक्सर चिलचिलाती धूप और लू की वजह से लोग बीमार हो जाते हैं। यही वजह है कि गर्मियों में सेहतमंद बने रहने के लिए शरीर में भरपूर मात्रा में पानी की पूर्ति करनी चाहिए।

साथ ही धूप और गर्मी से खुद को बचाए रखने के लिए लोग शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स आदि का सहारा लेते हैं। लेकिन कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में आप देसी ड्रिंक्स की मदद से खुद गर्मियों में खुद को लू से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ देसी पेय पदार्थों के बारे में-
आम पन्ना
गर्मियों में अगर आपको लू लग जाएं या आप खुद को लू से बचा कर रखना चाहते हैं, तो इसके लिए आम पन्ना एक बेहतरीन पेय साबित होगा। कच्चे आम के गूदे से बनने वाला यह ड्रिंक आपको लू से बचाता है। विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर आम पन्ना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है। आप चाहे तो पुदीना और जीरे के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।
बेल का शरबत
कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर बेल का शरबत भी गर्मियों के एक बढ़िया पेय पदार्थ है। बीटा-कैरोटिन, प्रोटीन, विटामिन सी,बी1,बी2, कैल्शियम, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर बेल का शरबत गर्मियों में पीने से शरीर को कई सारे फायदे मिलते हैं। इसके सेवन से आप न सिर्फ लू से खुद को बचा सकते हैं, बल्कि यह पाचन के लिए भी काफी लाभकारी माना गया है।
सत्तू का शरबत
गर्मी में ज्यादातर लोग शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए सत्तू की शरबत का इस्तेमाल करते हैं। कैलोरी, कार्ब्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह शरबत आपको गर्मियों में लू से बचाने में काफी मददगार साबित होगा। इसमें ऐसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो लू से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं। साथ ही यह एनर्जी ड्रिंक के रूप में शरीर को ताकत भी प्रदान करता है।
गन्ने का जूस
गर्मियों में खुद को सेहतमंद रखने के लिए कई सारे लोग गन्ने के जूस का भी सेवन करते हैं। शरबत भी आपको लू से बचाने में सहायक है। इस में पाई जाने वाली आयरन, कैलोरी, चीनी और फाइबर की भरपूर मात्रा गर्मियों में हमें स्वस्थ रखने में मदद करती है।
छाछ
अगर आप गर्मियों में खुद को लू से बचाना चाहते हैं और शरीर में ठंडक बनाए रखना चाहते हैं, तो उसके लिए छाछ एक बढ़िया पेय पदार्थ साबित होगा। इसके सेवन से ना सिर्फ शरीर को बल्कि पेट को भी ठंडक पहुंचती है। इसमें मौजूद कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व कई तरह की समस्याओं से निजात भी दिलाते हैं। ऐसे में गर्मियों में इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story