लाइफ स्टाइल

चार हफ्तों तक बना लीजिए चीनी से दूरी,फायदे देखकर रह जाएंगे भौचक्के

SANTOSI TANDI
27 Sep 2023 9:24 AM GMT
चार हफ्तों तक बना लीजिए चीनी से दूरी,फायदे देखकर रह जाएंगे भौचक्के
x
फायदे देखकर रह जाएंगे भौचक्के
जिंदगी में मिठास घोलने से साथ ही स्वाद के लिए भी चीनी का सेवन जरूरी है। हर कोई किसी न किसी तरह चीनी का सेवन तो करता ही है। कई लोगों को मीठा बहुत ज्यादा पसंद होता है। इस वजह से वो चाय, कॉफी,चॉकलेट, हलवा के रूप में मीठे का स्वाद लेते रहते हैं। हालांकि जरूरत से ज्यादा चीनी का सेवन करना यानी खतरनाक बीमारियों को न्योता देने जैसा है। इससे सबसे ज्यादा डायबिटीज होने का खतरा रहता है। इसके अलावा मोटापा, फैटी लिवर, ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज जैसी बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है। इसलिए चीनी का सेवन बहुत ही कम करना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप महीनों तक चीनी का सेवन एकदम से बंद कर दें तो क्या होगा? एक्सपर्ट के मुताबिक इसके ढेरों फायदे हैं। चीनी से दूरी यानी की कई खतरनाक बीमारियों से दूरी। सर्टिफाइड पोषण विशेषज्ञ और फंक्शनल हेल्थ कोच रुचि शर्मा इस संबंध में जानकारी दे रहे हैं। उन्हीं से ही जानते हैं एक महीने तक चीनी का सेवन बंद करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
चार हफ्तो तक चीनी छोड़ने के फायदे
वजन घट सकता है
चीनी का सेवन छोड़ने से आपका वजन कम हो सकता है। दरअसल शुगर का ज्यादा सेवन ही आपके मोटापे की बड़ी वजह बनता है,क्योंकि शुगर वाले फूड में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही इसमें प्रोटीन और फाइबर ना के बराबर होती है। इस कारण मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है और ऐसे आपका मोटापा बढ़ने लगता है। महीनों तक चीनी छोड़ने से आपको अपने वजन में काफी बदलाव देखने को मिलता है।
ह्रदय रोग का खतरा कम होता है
दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। जब शुगर शरीर में जाता है तो इससे ये फैट में बदलता है, ऐसे में खून में बैड कोलेस्ट्रॉल (हाई कोलेस्ट्रॉल को ऐसे करें मैनेज) बढ़ने लगता है,इससे ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। नसों में प्लाक जमने से दिल तक खून पहुंचाने में समस्या होती है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।अगर आप चीनी का सेवन छोड़ देते हैं तो दिल को काफी फायदा होगा।
सेहत को मिलते हैं ये फायदे
चीनी का सेवन छोड़ने से ब्लड शुगर लेवल एकदम नियंत्रित रहता है और इससे टाइप 2 डायबिटीज (डायबिटीज मैनेज करने के टिप्स) का जोखिम भी काफी हद तक कम हो जाता है।
चीनी दांतों की सड़का का सबसे बड़ा कारण होता है,इसके कारण दांतों में पीलापन और कैविटी की भी समस्या होती है, ऐसे में अगर आप चीनी नहीं खाते हैं तो ओरल हेल्थ में सुधार हो सकता है।
चीनी का सेवन कम करने से आपकी स्किन अच्छी हो सकती है। मुंहासे कम हो जाते हैं,जब आप चीनी का ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे कॉलेजन का स्तर घटने लगता है और आपका चेहरा बूढ़ा नजर आने लगता है।
हेल्दी खाना खाने से आपका पेट भरेगा और वक्त-वक्त पर होने वाली आपकी क्रेविंग भी कम होगी। आप हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और फाइबर का इंटेक ज्यादा करेंगे, ऐसे आप अंदर से मजबूत होंगे।
ज्यादा चीनी के सेवन से आपको फैटी लिवर की समस्या हो जाती है। चीनी खाने से लिवर शुगर को फैट में बदल सकता है। ऐसे में आप जब चीनी छोड़ते है तो इससे लिवर हेल्दी और मजबूत बनेगा।
एक्सपर्ट के मुताबिक चीनी का सेवन छोड़ने से आपके सेहत पर कोई भी बुरा इफेक्ट नहीं होगा, हालांकि चीनी की आदत होने की वजह से आपको कुछ दिन अजीब सा महसूस हो सकता है। मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन हो सकता है। वैसे जो लोग मीठा खाने के शौकीन होते हैं उनके लिए महीने भर चीनी से दूरी बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन अगर आप ऐसा कर पाते हैं तो आपको काफी ज्यादा फायदे हो सकते हैं। वहीं एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि सेहतमंद जिंदगी जीने के लिए बैलेंस होना जरूरी है ऐसे में मॉडरेट मात्रा में शुगर का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
Next Story