लाइफ स्टाइल

शरीर में दिखें ये 5 बदलाव तो रहें अलर्ट

Kanchan Paikara
24 Jun 2026 2:22 PM IST
शरीर में दिखें ये 5 बदलाव तो रहें अलर्ट
x
शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण सर्वाइकल

Lifestyle लाइफ स्टाइल : आजकल खराब लाइफस्टाइल, घंटों मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, गलत तरीके से बैठने की आदत और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण सर्वाइकल (Cervical Problem) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी अधिकतर बढ़ती उम्र के लोगों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई बार शुरुआती लक्षण सामान्य दर्द जैसे लगते हैं, जिस वजह से लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

सर्वाइकल में गर्दन की हड्डियों और जोड़ों पर दबाव पड़ता है, जिससे दर्द शरीर के अन्य हिस्सों तक भी पहुंच सकता है। इसके शुरुआती संकेतों को पहचानना बेहद जरूरी माना जाता है।

सबसे पहला लक्षण है गर्दन में लगातार दर्द और अकड़न। यह दर्द लंबे समय तक बना रहे और आराम के बाद भी कम न हो तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए।दूसरा लक्षण है कंधों और पीठ में दर्द, जो धीरे-धीरे बढ़कर रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर सकता है।तीसरा लक्षण है सिरदर्द और चक्कर आना, जो गर्दन की नसों पर दबाव के कारण हो सकता है।चौथा लक्षण है हाथों में झनझनाहट या कमजोरी महसूस होना, जो नसों के प्रभावित होने का संकेत देता है।पांचवां लक्षण है लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने पर दर्द का बढ़ जाना, खासकर मोबाइल या कंप्यूटर इस्तेमाल के दौरान।

डॉक्टरों के अनुसार सही पोस्चर में बैठना, बीच-बीच में ब्रेक लेना और हल्की एक्सरसाइज करना सर्वाइकल से बचाव में मदद करता है। मोबाइल और लैपटॉप का लगातार लंबे समय तक उपयोग भी समस्या को बढ़ा सकता है।

Next Story