लाइफ स्टाइल

सैंडविच उत्तपम के साथ करें दिन की शुरुआत

Kiran
23 Jun 2023 4:16 AM GMT
सैंडविच उत्तपम के साथ करें दिन की शुरुआत
x
आवश्यक सामग्री
- 2 कप सूजी
- 1 कप दही
- आधा कप पानी
- 1 प्याज़ (बारीक कटे हुए)
- 1 टमाटर (बारीक कटे हुए)
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटे हुए)
- 1 गाजर (बारीक कटे हुए)
- 2 हरी मिर्च (बारीक कटे हुए)
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप घी
सैंडविच के लिए सामग्री
- 1 प्याज़ (गोलाई में कटे हुए)
- 1 टमाटर (गोलाई में कटे हुए)
- 1/4 कप शेज़वान सॉस, हरी चटनी और टोमैटो सॉस
उत्तपम बनाने की विधि
- बाउल में दही, सूजी, नमक, हरी मिर्च और पानी मिलाकर 10 मिनट तक रखें।
- नॉनस्टिक तवे को घी लगाकर चिकना करें और 1 टेबलस्पून घोल डालकर फैलाएं।
- कटे हुए प्याज़-टमाटर-शिमला मिर्च डालकर हल्का सा दबाएं।
- दोनों तरफ से सेंक लें।
- दो और उत्तपम भी इसी तरह से बना लें।
सैंडविच बनाने की विधि
- एक उत्तपम पर शेज़वान सॉस, दूसरे पर हरी चटनी और तीसरे पर टोमैटो सॉस लगाएं।
- पहले उत्तपम पर गोल कटे हुए प्याज़-टमाटर रखें।
- फिर दूसरा उत्तपम रखकर प्याज़-टमाटर रखें।
- तीसरा उत्तपम रखकर सर्व करें।
Next Story