लाइफ स्टाइल

Stale Rice Hair Care: रेशमी-चमकदार बालों के लिए घर पर बासी चावल से केराटिन हेयर मास्क बनाएं

Sarita
20 Feb 2026 7:44 AM IST
Stale Rice Hair Care: रेशमी-चमकदार बालों के लिए घर पर बासी चावल से केराटिन हेयर मास्क बनाएं
x
Stale Rice Hair Care: लंच में बचे हुए चावलों का आप क्या करती हैं? तो ज्यादातर महिलाओं का जवाब होगा कि वेस्ट फूड में डाल देते हैं या फिर गाय को खिला देते हैं...। जबकि आप चाहें तो इन बचे हुए बासी चावलों से अपने बालों को केराटिन ट्रीटमेंट दे सकती हैं। इसकी आसान विधि आपके लिए यहां बताई गई है।
फेंके नहीं बासी चावल:
सिल्की और शाइनी बाल हर किसी की चाहत होती है। खासतौर पर महिलाएं अपने बालों को लेकर अधिक संवेदनशील होती हैं। ऐसे में ये घने और सुंदर बालों के लिए हर संभव कोशिश करती हैं। बालों को शाइनी और हेल्दी दिखाने का एक तरीका केराटिन ट्रीटमेंट भी है।
लेकिन इसमें हजारों रूपए का खर्च आता है। ऐसे में आप घर में बासी बचे हुए चावलों से अपने बालों को केराटिन ट्रीटमेंट दे सकती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में 100 रुपए से भी कम की लगात आएगी।
आपको चाहिए ये चीजें:
बासी चावलों से केराटिन इफेक्ट पाने के लिए आपको चावलों के साथ ही इन चीजों की जरूरत होगी
नारियल का दूध
अंडे का सफेद भाग
जैतून का तेल
यदि घर पर नारियल का दूध ना हो तो नारियल का दूध बनाने के लिए आप कच्चा नारियल लेकर इसे मिक्सी में पीसकर इसका दूध तैयार कर सकती हैं।
ऐसे तैयार करें नैचरल प्रॉडक्ट:
अब आपको चावलों में इन सब चीजों को मिक्स करके सही हेयर केयर प्रॉडक्ट तैयार करना है। इसके लिए आप सबसे पहले 2-3 बड़े चम्मच पके हुए लें। अब इन चावलों में 2 चम्मच कोकोनट मिल्क डालें। साथ ही एक अंडे का सफेद भाग मिला लें।
आखिर में 1 चम्मच जैतून का तेल डालकस सभी चीजों को बहुत अच्छी तरह से मिक्स करते हुए पेस्ट तैयार कर लें। जिसे आपको अपने बालों में लगाना है। यह पेस्ट जितना महीन होगा, उतना अच्छा होगा।
मिक्सर यूज कर सकती हैं:
यदि आपको लगता है कि हाथ से फेटने पर एक समान महीने पेस्ट नहीं बन पा रहा है तो आप मिक्सी में पीसकर भी पेस्ट तैयार कर सकती हैं। ऐसा करने से बालों में चावल उलझेंगे नहीं।
अब आपको अपने बालों में इस पेस्ट को लगाना है। इसे हेयर मास्क की तरह बालों में लगाएं। हेयर मास्क लगाने के बाद आप आमतौर पर बालों को बांध लेती हैं या फिर शॉवर कैप लगा लेती हैं। लेकिन ये केराटिन हेयर मास्क लगाने के बाद ऐसा नहीं करना है।
बालों को सीधा रखें:
घर पर तैयार इस केराटिन हेयर मास्क को लगाने के बाद बालों को खुला और सीधा रखें। इसे बालों में लगाकर कंघी कर लें। यह मास्क बालों में करीब 40-45 मिनट तक लाकर रखना है।
इसके बाद आप अपने पसंदीदा किसी भी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सूखने के बाद आपके बाल अधिक स्ट्रेट, शाइनी और सॉफ्ट नजर आएंगे। आप अपने बालों पर इस मास्क का उपयोग एक सप्ताह में दो बार कर सकती हैं। इससे आपको महंगे पार्लर ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
केराटिन हेयर मास्क लगाने के 3 दिन बाद बालों में ऑइलिंग करें और आधा घंटे बाद शैंपू कर लें। इसके अगले दिन आप फिर से इस घरेलू केराटिन हेयर मास्क को बालों में लगा सकती हैं।
कोशिश करें कि इस हेयर मास्क को लगाने से एक दिन पहले बालों में ऑइलिंग करके अच्छी तरह शैंपू कर लें। ताकि जब आप होम मेड केराटिन हेयर मास्क लगाएं तो बालों पर अधिक असर हो।
Next Story