- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sprouts Salad :...
लाइफ स्टाइल
Sprouts Salad : सुबह-सुबह खाएं प्रोटीन से भरपूर स्प्राउट्स सलाद
Sarita
12 Oct 2025 8:21 AM IST

x
Sprouts Salad : क्या आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है? और हेल्दी तरीके से वजन घटाना चाहते हैं, तो स्प्राउट्स सलाद आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. ये सलाद प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखता है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं घर पर हेल्दी और टेस्टी स्प्राउट्स सलाद बनाने का आसान तरीका|
स्प्राउट्स सलाद बनाने की सामग्री क्या है?
1 कप मूंग दाल के स्प्राउट्स
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1 खीरा (बारीक कटा हुआ)
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 नींबू (रस)
2 कलियां हरा धनिया (कटा हुआ)
स्वादानुसार नमक
आधा छोटा चम्मच काला नमक
आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चुकंदर या गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
स्प्राउट्स सलाद बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले मूंग को 8 घंटे भिगो दें और फिर कपड़े में बांधकर 8–10 घंटे के लिए रख दें, जिससे इसमें अंकुर आ जाए.
इसके बाद एक बड़े बाउल में मूंग स्प्राउट्स, प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, गाजर या चुकंदर डालें. अब इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालें.
इसे अच्छे से मिक्स करके ऊपर से हरा धनिया पत्ता डालकर सर्व करें और स्वाद का आनंद लें.
स्प्राउट्स सलाद कब खाना चाहिए?
स्प्राउट्स सलाद आप सुबह के टाइम में खाना बहुत फायदेमंद होता है. ये एनर्जी से भरपूर और खाने में बहुत हेल्दी होता है. इसके अलावा, आप इसे शाम में हल्के स्नैक्स के टाइम पर भी खा सकते हैं.
डेली कितना स्प्राउट्स सलाद खाना चाहिए?
डेली आपको आधा से 1 कप स्प्राउट्स सलाद खाना चाहिए|
TagsSprouts Saladस्प्राउट्स सलाद Sprouts Salad जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





