- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sprouts Poha: नाश्ते...
लाइफ स्टाइल
Sprouts Poha: नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट और अनोखी रेसिपी
Sarita
27 Jan 2025 11:59 AM IST

x
Sprouts Poha: पोहा झटपट बनने वाली एक लाइट रेसिपी है, जो दिनभर पेट को भरा हुआ रखती है और व्यक्ति को भूख का अहसास नहीं होने देती। वेट लॉस की चाहत रखने वाले लोगों की यह फेवरेट रेसिपी होती है। लेकिन इस बार आप अपने बोरिंग पोहा रेसिपी को एक नया टेस्ट और ट्विस्ट देते हुए ट्राई करे स्प्राउट्स पोहा की ये हेल्दी और टेस्टी रेसिपी। स्प्राउट्स पोहा का स्वाद बड़े लोगों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी काफी पसंद आएगा। मिनटों में ही तैयार होने वाली इस डिश को बनाना बेहद आसान है। आइए जान लेते हैं इसकी आसान विधि।
पोहा – 2 कप
मिक्स स्प्राउट्स (उबले हुए)–2 कप
तेल - 1 चम्मच
सरसों के बीज - 1/2 चम्मच
प्याज - 1/2 कप (कटे हुए)
हरी मिर्च - 5 (कटी हुई)
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
नींबू का रस- आधा
स्प्राउट्स पोहा बनाने का तरीका
स्प्राउट्स पोहा बनाने के लिए सबसे पहले पोहा को एक छलनी में डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हल्के से धोएं। इसके बाद भीगे हुए पोहे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। अब एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई डालें। जब बीज चटकने लगे, तो उसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर मध्यम आंच पर प्याज को हल्का भूरा होने तक भून लें। अब इसमें स्प्राउट्स डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक और भून लें।
अब पैन में हल्दी पाउडर, चीनी और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पकाएं। अब पैन में 1/2 कप पानी डालकर मीडियम आंच पर सभी चीजों को और 2 मिनट तक पकाएं। अब पैन में पोहा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाकर मीडियम आंच पर 3 मिनट तक पकाएं और लगातार और हल्के हाथ से चलाते हुए पकाएं। आपका स्प्राउट्स पोहा बनकर तैयार है, इसे हरा धनिया से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
TagsSprouts Pohaनाश्तेस्वादिष्टbreakfastdeliciousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





