लाइफ स्टाइल

Sprouts Fried Rice: झटपट बनाएं रेसिपी

Sarita
20 Jun 2025 8:59 AM IST
Sprouts Fried Rice:  झटपट बनाएं रेसिपी
x
Sprouts Fried Rice: पौष्टिकता से भरपूर यह डिश स्वाद से भरपूर होती है। आप भी हेल्थ को लेकर सतर्क रहना पसंद करते हैं और आपकी जुबान को राइस का स्वाद लगा हुआ तो यह एक बढ़िया रेसिपी हो सकती है। इसके लिए मूंग दाल स्प्राउट्स का उपयोग किया जा सकता है। ये आसानी से तैयार हो जाती है। इस खास चीज को खाकर सबका दिल खुश हो जाएगा। अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारे द्वारा बताई विधि का पालन कर हर प्रकार की मुश्किल से बचें।
सामग्री (Recipe)
राइस – डेढ़ कप
मूंग स्प्राउट्स – 1/4 कप
शिमला मिर्च – 1
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
लहसुन – 4-5 कलियां
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
तेल – 3-4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले चावल को बीनकर साफ करें। इसके बाद चावल को पानी से 2-3 बार धोएं और उन्हें 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- इस दौरान प्याज, लहसुन, हरी मिर्च के बारीक और लंबे टुकड़े काट लें। अब चावल को प्रेशर कुकर में डाल दें और तीन कप पानी डालकर ढक्कन लगाकर गैस पर रख दें।
- जब कुकर में 2-3 सीटियां आ जाएं तो गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर खत्म होने का इंतजार करें।
- जब कुकर का प्रेशर रिलीज हो जाए तो राइस को एक बड़ी प्लेट में निकाल लें और उन्हें फैला दें जिससे वे अच्छी तरह से ठंडे हो सकें।
- जब चावल ठंडे हो जाएं तो एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, लहसुन डालकर भूनें। प्याज को तब तक भूनें जब तक वह नरम होकर गोल्डन ब्राउन न हो जाएं।
- जब प्याज नरम हो जाए तो उसमें मूंग स्प्राउट्स डालें और करछी की मदद से अच्छे से मिक्स कर दें। अब कड़ाही को ढककर स्प्राउट्स 3-4 मिनट तक पकने दें।
- इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें चावल डालकर मिलाएं और पकने दें। इसे चलाते हुए 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। स्प्राउट्स फ्राइड राइस बनकर तैयार है।
Next Story