- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Sprouts Chilla: अगर...
लाइफ स्टाइल
Sprouts Chilla: अगर आपको कच्चे स्प्राउट्स खाने का मन नहीं है, तो ट्राई करें ये स्वादिष्ट स्प्राउट्स चिल्ला
Sarita
10 July 2025 10:37 AM IST

x
Sprouts Chilla: यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है. अगर आप रोजाना नाश्ते में स्प्राउट चीला खाते हैं, तो इससे आपका स्वास्थ्य भी सही रहेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका क्या है|
स्प्राउट चीला बनाने के लिए सामग्री:
स्प्राउट चीला बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे एक कप अंकुरित अनाज, एक कप बेसन, आधा कप बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, थोड़ा अदरक लहसुन पेस्ट, एक चम्मच हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार और तेल. इन सब सामग्री का इस्तेमाल कर आप स्प्राउट्स चीला बना सकते हैं|
स्प्राउट्स चीला बनाने का तरीका:
स्प्राउट्स चीला बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में अंकुरित अनाज, बेसन, प्याज, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक और पानी इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह पेस्ट तैयार कर लें|
पानी डालते वक्त ध्यान रहे कि आपको इस पेस्ट को गाढ़ा करना है. ज्यादा गिला नहीं करना है, नहीं तो चीला बनाने में दिक्कत होगी. अब आप एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें, फिर इस पर थोड़ा सा तेल डाल दें और तैयार किए हुए पेस्ट को तवे पर डालकर फैला दें|
जब यह एक तरफ से सुनहरा हो जाए, तो इसे पलट कर दूसरी तरफ से भी सुनहरा करें. दोनों तरफ तेल लगाकर सेक लें, फिर इसे गरमा गरम चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं|
अपनी पसंद की सब्जी करें शामिल:
आप अगर चाहे तो इस पेस्ट के अंदर अपनी पसंद की दूसरी सब्जी भी शामिल कर सकते हैं. इस चीला को और ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए नींबू और दही का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं. इस आसान रेसिपी को घर पर तैयार कर आप टेस्टी स्प्राउट चीला का आनंद ले सकते हैं|
Next Story





