- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Spring Roll: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Spring Roll: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी स्प्रिंग रोल
Sarita
28 Feb 2025 9:38 AM IST

x
Spring Roll: रोजाना कुछ नया खाने की डिमांड को पूरा करना महिलाओं को मुश्किल लगता है। ऐसे में एक डिश की रेसिपी हम भी आपको बता रहे हैं जिसे आप शाम के स्नैक्स में बना सकते हैं। ये रेसिपी है स्प्रिंग रोल की। इसे अक्सर लोग रेस्तरां में ऑर्डर करते हैं। हालांकि, आप स्प्रिंग रोल को घर में बना सकते हैं। जानिए टेस्टी और क्रिस्पी स्प्रिंग रोल बनाने का आसान तरीका।
स्प्रिंग रोल बनाने के लिए आपको चाहिए
शीट बनाने के लिए-
आधा कप मैदा
1/4 टी स्पून नमक
1/4 कप पानी
1/4 कप दूध
3 बड़े चम्मच तेल और पानी को एक साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।
आधा चम्मच बेकिंग सोडा
1 कप पतागोभी
1 कप बारीक कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
1 कप बारीक कटी गाजर
1/2 टी स्पून नमक
तेल
4 लहसुन की कलियां
1 टी स्पून सोया सॉस
मैदा-पानी का पेस्ट
कैसे बनाएं स्प्रिंग रोल :
1) स्प्रिंग रोल की शीट बनाने के लिए सभी चीजों को मिला लें।
2) इस मिक्स से स्प्रिंग रोल शीट बनाएं।
3) अब फिलिंग तैयार करने के लिए एक बड़ा चम्मच तेल गर्म करें और इसमें लहसुन और प्याज डालें, तेज आंच पर प्याज के नरम होने तक भूनें। फिर इसमें बाकी बची हुई चीजें डालें और तेज आंच पर पकाएं।
4) फिर एक शीट लें और इसके किनारों पर पानी-मैदा का पेस्ट लगाएं।
5) अब इसमें फिलिंग भरें, इसके बाद इसे आखिरी तक फोल्ड करें।
6) इसके किनारों को आटे का घोल लगाकर अच्छे से सील कर दें।
7) इसे अच्छे से सील करना जरूरी है। ताकि फ्राई करते वक्त यह तेल में बिखर न जाएं।
8) जब ये बन जाए तो इसे तल लें। इसे एक बार हल्का तलें और फिर दोबारा फ्राई करें।
TagsSpring Rollघरक्रिस्पीस्प्रिंग रोलSpring RollHomeCrispyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





