- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Spring Onion Paratha :...
लाइफ स्टाइल
Spring Onion Paratha : 15 मिनट में बनाएं नरम-खुशबूदार स्प्रिंग अनियन पराठा
Sarita
27 Nov 2025 9:27 AM IST

x
Spring Onion Paratha : आज नाश्ते को दे एक नया ट्विस्ट और घर पर मिनटों में बनाएं स्प्रिंग अनियन पराठा. अगर आप सर्दियों में अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो स्प्रिंग अनियन पराठा/ हरे प्याज का पराठा रेसिपी जरूर ट्राइ करें|
सामग्री:
गेहूं का आटा – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
पानी – जरूरत के अनुसार
स्टफिंग के लिए
हरा प्याज़ (बारीक कटा) – 1 कप
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी)
अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
चाट मसाला – ½ छोटा चम्मच
तेल/घी – पराठा सेकने के लिए
विधि :
एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, नमक और तेल डालकर मिलाएं. पानी डालते हुए नरम आटा गूंथें और 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब एक बाउल में स्प्रिंग अनियन, हरी मिर्च, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा सा नमक मिलाएं. आटे की लोई बनाएं, बेलकर बीच में स्टफिंग डालें और बंद करके फिर से बेलें. तवा गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ घी या तेल लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें. तैयार प्याज की खुशबू से भरपूर गर्म-गर्म स्प्रिंग अनियन पराठा दही या अचार के साथ परोसें.
TagsSpringOnion Parathaनरम-खुशबूदारस्प्रिंगअनियन पराठा Spring Onion Parathasoftfragrant spring onion paratha जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





