लाइफ स्टाइल

Spoiled Milk Recipes: फटे दूध से बनाएं लजीज पकवान

Sarita
25 May 2025 10:59 AM IST
Spoiled Milk Recipes: फटे दूध से बनाएं लजीज पकवान
x
Spoiled Milk Recipes: हम आपको आज हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें फटे हुए दूध का इस्तेमाल होता है। फटे हुए दूध से से तीन पकवान बनाना काफी आसान है। तो बस देर न करते हुए आप भी इन तीन पकवानों के बारे में बताते हैं, ताकि आप भी फटे हुए दूध का इस्तेमाल सही तरह से किया जा सके।
पनीर पराठा बनाने का सामान:
फटा दूध से बना पनीर – 1 कप
गेहूं का आटा – 2 कप
हरी मिर्च, अदरक, धनिया
नमक, मिर्च – स्वादानुसार
घी या तेल – सेंकने के लिए
विधि:
यदि दूध फट गया है तो पहले तो उसे छानकर उसका पनीर बना लें। घर पर तैयार इस फ्रेश पनीर को पहले तो कद्दूकस कर लें। इसके बाद इसमें एकदम बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और कद्दूकस की हुई अदरक डालें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद सभी मसाने में इसमें डालकर स्टफिंग तैयार कर लें। अब गेंहू के आटे को गूंथकर उसकी लोई बनाएं। अब लोई में स्टफिंग भरें और पराठा तैयार करें। अब तवे पर घी लगाकर इसे दोनों साइड से कुरकुरा सेकें। इसे आप अचार और दही के साथ परोस सकते हैं।
छेना बनाने का सामान:
फटे दूध का छेना – 1 कप
चीनी – 1 कप
पानी – 3 कप
इलायची पाउडर
विधि:
छेना बनाने के लिए फटे हुए दूध तो छानें और इसे एक प्लेट में निकालकर अच्छी तरह से मैश कर लें। पूरी तरह से मैश करने के बाद इसके छोटे-छोटे गोले बना लें। इसके बाद एक बर्तन में पानी, इलायची पाउडर और चीनी डालकर चाशनी तैयार करें। चाशनी तैयार होने के बाद इस बर्तन में तैयार छेना डालें। अब इसे कम से कम आधा घंटा ऐसे ही रखे रहने दें। अब इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा-ठंडा ही परोसें।
छेना खीर बनाने का सामान:
छेना – 1 कप
दूध – 1 लीटर
चीनी – स्वादानुसार
केसर, इलायची
सूखे मेवे – कटे हुए
छेना खीर बनाने के लिए सबसे पहले तो फटे हुए दूध से छेना तैयार करें। छेना तैयार जब हो जाए तो इसे साइड में रख दें और फिर दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। जब ये गाढ़ा हो जाए तो उसमें छेना डालकर कम से कम 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इस दूध में ही चीनी, केसर, इलायची और मेवे डालें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे सर्व करें।
Next Story