लाइफ स्टाइल

Split Ends Removal: आपके बाल भी हैं स्प्लिट एंड्स तो आजमाएं ये उपाय

Sarita
29 Aug 2025 12:45 PM IST
Split Ends Removal: आपके बाल भी हैं स्प्लिट एंड्स तो आजमाएं ये उपाय
x
Split Ends Removal: अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रही हैं और बार-बार पार्लर जाकर हेयर स्पा कराना नहीं चाहतीं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा है, जो बिना किसी केमिकल या खर्च के आपके बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और चमकदार बना सकता है। चलिए जानते हैं वो उपाय जो दोमुंहे बालों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।
नुस्खे को ट्राई करने के लिए चाहिए होंगी दो चीजें:
यदि आप इस नुस्खे को आजमान चाहते हैं तो सिर्फ दो चीजें आपको चाहिए होंगी। पहला तो नारियल का तेल और दूसरा शुद्ध शहद।
ऐसे करें पैक तैयार:
इन दोनों चीजों की मदद से आपको एक हेयर पैक तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले अपने एक कटोरी में नारियल का तेल ले लें। इसके बाद इस तेल में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। अब इन दोनों चीजों को एक साथ अच्छी तरह से मिक्स करके पेस्ट बना लें। बस आपका ये हेयर मास्क तैयार है।
ऐसे करें इस्तेमाल:
इस पैक का इस्तेमाल काफी आसान है। इसके इस्तेमाल से पहले बस आपको ध्यान रखना है कि आपके बाल गंदे न हों। चाहें तो एक बार फिर से शैंपू से अपने बालों को धो लें, फिर हेयर मास्क इस्तेमाल करें।
इसके लिए हाथों की मदद से हेयर मास्क को जड़ों से लेकर बालों के छोर तक पर अप्लाई करें। अब कम से कम 40 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। 40 मिनट के बाद किसी माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धोकर अच्छी तरह से साफ कर लें।
कब करें इस्तेमाल:
आप हफ्ते में कम से कम दो बार इस हेयर मास्क को इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार हेयर मास्क इस्तेमाल करने के बाद आपको इसका रिजल्ट दिखेगा।
नारियल तेल बालों को गहराई से पोषण देता है और टूट-फूट से बचाता है।
शहद बालों को मॉइस्चराइज करता है और स्प्लिट एंड्स को ठीक करने में मदद करता है।
Next Story