लाइफ स्टाइल

Palak Kofta Recipe: 30 मिनट में बनाएं टेस्टी कोफ्ते

Sarita
27 Dec 2025 6:53 AM IST
Palak Kofta Recipe:  30 मिनट में बनाएं टेस्टी कोफ्ते
x
Palak Kofta Recipe: यह डिश हेल्दी है और आप अगर चाहें तो इसे सिर्फ डिनर में ही नहीं बल्कि पार्टी के दौरान या फिर किसी अन्य खास मौके पर भी बिना किसी टेंशन के बना सकते हैं. अगर आपके बच्चों को पालक खाना पसंद नहीं है तो आपको एक बार इन कोफ्तों को अपने बच्चों को जरूर खिलाना चाहिए. इसका स्वाद इतना जबरदस्त और रेस्टोरेंट स्टाइल होता है कि बच्चे भी इसके फैन हो जाते हैं. तो चलिए जानते हैं पालक कोफ्ता बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
सामग्री:
पालक – 250 ग्राम साफ और कटा हुआ
पनीर – 100 ग्राम
बेसन – 2 टेबल स्पून
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
नमक – स्वाद अनुसार
लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
ऑइल – तलने के लिए
टमाटर – 3 बारीक कटे हुए या प्यूरी
प्याज – 1 बारीक कटी हुई
क्रीम – 2 टेबल स्पून
घी या तेल – 2 टेबल स्पून
हल्दी पाउडर – एक चौथाई टीस्पून
धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
जीरा – आधा टीस्पून
नमक – स्वाद अनुसार
हरी धनिया – डेकोरेशन के लिए
पालक कोफ्ता बनाने की रेसिपी:
पालक कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर हल्का उबाल लें और ठंडा होने पर बारीक कूट लें. इसके बाद इसमें पनीर, बेसन, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते बनाएं.
इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन कोफ्तों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. तलने के बाद उन्हें किचन पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑइल निकल जाए.
अब एक कढ़ाही में घी या तेल गर्म करें और फिर इसमें जीरा डालें और जब यह चटकने लगे, तो प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. इसके बाद उसमें टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर का कच्चापन खत्म न हो जाए.
अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर कुछ मिनट तक पकाएं और धीमी आंच पर क्रीम डालकर ग्रेवी को गाढ़ा करें.
इसके बाद तैयार ग्रेवी में तले हुए कोफ्ते धीरे-धीरे डालें. इस बात का ख्याल रखें कि कोफ्तों को बहुत लंबे समय तक न पकाएं, सिर्फ 5 मिनट तक हल्की आंच पर उबालें ताकि कोफ्ते टूटें नहीं. लास्ट में ऊपर से हरा धनिया डालकर डेकोरेट करें|
Next Story