- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Matar Soup: ठंड...
लाइफ स्टाइल
Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप
Sarita
25 Jan 2026 8:59 AM IST

x
Palak Matar Soup: ठंड के दिनों में घर पर हरे मटर या पालक जरूर आते हैं इसलिए हम आपको इससे ही मजेदार सूप तैयार करने की रेसिपी बताएंगे. इसे आप कुछ सामग्री और थोड़ी सी मेहनत करके आसानी से बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर पालक मटर सूप बनाने की विधि|
पालक मटर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
पालक – 2 कप (धोकर कटे हुए)
हरी मटर – आधा कप
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
लहसुन – 3-4 कलियां (कटी हुई)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
तेल – 1 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
पानी – 3 कप
नींबू का रस – 1 छोटा
पालक मटर सूप बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले पहले आप एक बर्तन में तेल गर्म करें. अब इसमें प्याज और लहसुन डालकर हल्का सुनहरा रंग आने तक भूनें. अब इसमें हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भून लें.
अब कटे हुए पालक और मटर डालकर कुछ देर तक भूनें. इसके बाद आप इस मिश्रण में 3 कप पानी डाल दें. अब आप नमक और काली मिर्च डालकर इसे धीमी आंच पर 5 मिनट उबालें.
अब आप आंच बंद करके सूप को ठंडा होने दें. अब इसे मिक्सी या ब्लेंडर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें. अगर सूप ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालकर फिर से ब्लेंड कर सकते हैं. इसे एक बर्तन में निकालकर वापस से धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए गरम करें.
टेस्ट बढ़ाने के लिए आप सूप में नींबू का रस डालें. अब आप गरमा-गरम सूप को कटोरी में निकालकर ऊपर से काली मिर्च पाउडर और हरा धनिया डालकर सजाएं|
TagsPalak MatarSoupपालक मटरसूप Spinach and PeaSoup जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





