लाइफ स्टाइल

Palak Matar Cutlet : पालक और मटर से बने स्वादिष्ट कटलेट

Sarita
14 Jan 2026 7:04 AM IST
Palak Matar Cutlet :  पालक और मटर से बने  स्वादिष्ट कटलेट
x
Palak Matar Cutlet : आप इस डिश को सिर्फ शाम की चाय के साथ ही नहीं बल्कि बच्चों की टिफिन और एक पार्टी स्टार्टर के रूप में बनाकर एन्जॉय कर सकते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा ऑइल की जरूरत नहीं पड़ती जिस वजह यह एक एयर फ्रायर में भी आसानी से तैयार हो जाती है. तो चलिए जानते हैं पालक और मटर से बनने वाली इस रेसिपी के बारे में विस्तार से|
पालक मटर कटलेट बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
1 कप बारीक कटा पालक
1 कप उबली हुई मटर
2 उबले हुए आलू
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 से 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 से 3 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन
तलने के लिए तेल
पालक मटर कटलेट बनाने की रेसिपी:
पालक मटर कटलेट बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर बारीक काट लें. इसके बाद मटर को उबालकर हल्का मैश कर लें और एक बड़े बाउल में उबले आलू, मटर और पालक डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और सभी जरूरी मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
इसके बाद तैयार मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन डालें ताकि कटलेट अच्छी तरह बंध जाएं. अब तैयार मिश्रण से मीडियम साइज के कटलेट बनाएं और फिर एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गर्म करें और कटलेट को धीमी आंच पर गोल्डन होने तक तल लें. आप अगर चाहें तो इन्हें शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं.
पालक मटर कटलेट को परोसने का तरीका:
पालक मटर कटलेट को आप हरी चटनी, टोमैटो सॉस या दही डिप के साथ गर्मागर्म एन्जॉय कर सकते हैं. आप इन्हें बर्गर बन या ब्रेड के बीच रखकर हेल्दी वेज बर्गर के रूप में भी सर्व कर सकते हैं|
Next Story