लाइफ स्टाइल

मोरधन के चटपटे ढोकले, बदलेंगे आपके मुंह का स्वाद

Kiran
25 Jun 2023 1:25 PM GMT
मोरधन के चटपटे ढोकले, बदलेंगे आपके मुंह का स्वाद
x
आवश्यक सामग्री :
- 1 कटोरी दही
- 100 ग्राम सिंघाड़ा आटा
- 200 ग्राम मोरधन
- 100 ग्राम राजगीरा आटा
- सेंधा नमक (आवश्यकता नुसार)
- जीरा
- सोडा एक चम्मच
- तलने के लिए तेल।
बनाने की विधि :
- सबसे पहले मोरधन को 2 घंटे गला दें।
- दही फेंट कर राजगीरा व सिंघाड़ा आटा मिला दें।
- मोरधन को पीसकर सभी चीजें मिलाकर मिश्रण तैयार करें।
- इसमें एक चम्मच सोड़ा एवं नमक डालकर अच्छे से फेंटे और कुकर के डिब्बे में भर कर एक सीटी तक पकाएं।
- अब इसे ठंडा होने दें। ठंडा होने पर पीस ले।
- अब एक बर्तन में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं और ढोकले बघार दें या फिर उस तेल को कटे हुए ढोकले पर चारों तरफ बुरकाएं।
- ऊपर से धनिया से सजाएं और तली हुई मिर्च अथवा दही, हरी चटनी के साथ लाजवाब मोरधन के ढोकले पेश करें।
Next Story