लाइफ स्टाइल

दफ्तर में घंटों बैठकर हो गया है पीठ में दर्द? इस आसन से मिलती है राहत

jantaserishta.com
18 Dec 2025 3:21 PM IST
दफ्तर में घंटों बैठकर हो गया है पीठ में दर्द? इस आसन से मिलती है राहत
x
नई दिल्ली: दफ्तर में लंबे समय तक बैठे रहने से शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव, कमर दर्द और कूल्हों में दर्द होना आम बात हो चली है। बद्ध कोणासन एक ऐसा योगासन है, जो शरीर के निचले भाग को एक्टिव करने के साथ रक्त संचार को बेहतर बनाता है।
बद्ध कोणासन, जिसे तितली आसन या बटरफ्लाई पोज कहा जाता है। इसमें दोनों पैरों के तलवों को आपस में जोड़कर बैठा जाता है। यह आसन जांघों और घुटनों को खोलने में मददगार है। बद्ध कोणासन के नियमित अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं। यह मन को शांत करने के साथ एकाग्रता बढ़ाता है। साथ ही यह रीढ़ को सीधा रखने में मदद करता है, जिससे पीठ दर्द में राहत मिलती है।
भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बद्ध कोणासन को महिलाओं के लिए लाभकारी बताया है। इसके मुताबिक, इस आसन के नियमित अभ्यास से मासिक धर्म के दौरान होने वाली समस्या से निजात मिलती है और प्रजनन अंगों को स्वस्थ रखता है। इसके साथ ही यह जांघों और कमर की मांसपेशियों को भी लचीला बनाता है। यह आसन गर्भावस्था के दौरान भी उपयोगी हो सकता है, जिससे कमर और जांघों की मांसपेशियां लचीली बनती हैं।
इसको करने के लिए योगा मेट पर दंडासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ें और दोनों पैरों के तलवों को एक-दूसरे के करीब लेकर आएं। अपने दोनों से पैरों के पंजों को मजबूती से पकड़ें। अपने एड़ियों को जितना हो सके पेल्विक एरिया के करीब लाने का प्रयास करें। घुटनों को फर्श की ओर अपनी क्षमता के अनुसार धीरे-धीरे दबाएं। गहरी सांस लेते रहें और 1 से 5 मिनट तक इस स्थिति में बने रहें, फिर पैरों को सीधा कर लें।
इसके अभ्यास से कई तरह के लाभ मिलते हैं। हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बद्ध अभ्यास को किसी विशेषज्ञ की देखरेख में करना चाहिए। यदि कूल्हों, घुटनों या रीढ़ में चोट की स्थिति है तो इसे करने से परहेज करें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story