- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Special Food:...

x
Special Food: अगर आपका भाई भी राखी पर आपके घर आता है, तो उसके लिए स्पेशल स्टार्टर ज़रूर बनाएँ। यहाँ हम आपको तीन ऐसे ब्रेकफ़ास्ट के बारे में बता रहे हैं जो सभी को पसंद आएंगे। इन व्यंजनों की तैयारी पहले से ही शुरू कर दें।
पनीर टिक्का बनाने का सामान:
200 ग्राम पनीर
1/2 कप दही
1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1/2 चम्मच हल्दी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच नींबू रस
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच तेल
शिमला मिर्च और प्याज
विधि:
अगर आप घर पर बाजार जैसा पनीर टिक्का बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले दही में सभी मसाले डालकर अदरक-लहसुन पेस्ट, नींबू रस और नमक मिक्स करें। इस मिश्रण को क्यूब में कटे पनीर, प्यार और शिमला मिर्च पर अच्छी तरह मेरिनेट करें। इसे कम से कम आधे घंटे के लिए आपको मेरिनेट करके रखना है।
अब जब मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसे स्टिक में लगाएं। अब ग्रिलर, तवा या फिर ओवन में इसे ग्रिल करें। जब ये थोड़ी सी सिक जाए तो हल्का बटर लगाकर दोबारा सेकें और आखिर में हरी चटनी के साथ परोसें।
कॉर्न एंड चीज बॉल्स बनाने का सामान:
1 कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
1/2 कप कद्दूकस किया हुआ चीज
2 उबले आलू
1/2 चम्मच काली मिर्च
1 चम्मच हरी मिर्च और धनिया
नमक स्वादानुसार
2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
तेल
विधि:
अब बारी आती है कॉर्न एंड चीज बॉल्स बनाने की तो सबसे पहले सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। अब थोड़ा सा मिश्रण लेकर उसके बीच में चीज रखें और फिर फोल्ड करके करके छोटे बॉल्स बना लें। इसके बाद इसके ऊपर ब्रेड क्रम्ब्स को कोट करें। अब इस बॉल्स को गर्म तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें। इसे गर्म ही मेयोनीज और हरी चटनी के साथ सर्व करें।
ब्रेड पनीर रोल्स बनाने का सामान:
6 ब्रेड स्लाइस
1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
1 उबला और मैश किया हुआ आलू
1 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 चम्मच कटा हरा धनिया
1/4 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
पानी
तेल
ब्रेड पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पनीर, आलू, हरी मिर्च, धनिया, चाट मसाला और नमक मिलाकर स्टफिंग तैयार करें। स्टफिंग तैयार होने के बाद अब ब्रेड स्लाइस को किनारों से काटें और थोड़ा पानी छिड़ककर हल्का गीला करें।
इसके बाद ब्रेड पर स्टफिंग रखें और रोल की तरह मोड़ें। इसके किनारों को अच्छी तरह से दबाना है, वरना ये खुल जाएगा। रोल को बंद होने के बाद सभी रोल्स को गर्म तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। हरी चटनी या टमैटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसें।
TagsSpecial Foodस्टार्टर्स Special FoodStarters जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





