लाइफ स्टाइल

Soya Keema Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है सोया कीमा सैंडविच

Sarita
1 Feb 2026 8:56 AM IST
Soya Keema Sandwich: ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट ऑप्शन है सोया कीमा सैंडविच
x
Soya Keema Sandwich: आज आपको यहां सोया कीमा सैंडविच बनाने की रेसिपी बताते हैं. इस सैंडविच को आप चाहें तो सुबह के ब्रेकफास्ट और शाम की चाय में स्नैक्स के तौर पर भी खा सकते हैं. इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और बनाने में समय भी बहुत कम लगता है. तो आइए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं|
सोया कीमा सैंडविच बनाने की सामग्री:
ब्रेड के स्लाइस – 6
मक्खन
सोया चंक्स – 1/2 कप
प्याज – 1/2 कप कटा हुआ
टमाटर – 1/2 कप कटा हुआ
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
लहसुन – 3-4 कलियाँ
री मिर्च – 1 बारीक
कटी हुई दही – 2 छोटे चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 बड़ा चम्मच
मसाला पाउडर
मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
किचन किंग मसाला पाउडर – 2 छोटा चम्मच
सोया कीमा सैंडविच बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए पहले टमाटर, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन को बारीक काट लें.
फिर नमक डालकर पानी को उबालें और इसमें सोया चंक्स डाल दें.
इसे 3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट तक पानी में ही रहने दें.
अब इसका पानी अच्छी तरह निकाल कर सोया चंक्स को अच्छे से धोकर फिर निचोड़ दें.
इसे बस एक सेकेंड के लिए पीस लें और आपका सोया कीमा बनकर तैयार हो चुका है.
अब एक पैन में तेल गरम करके उसमें बारीक कटे प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डाल दें और अच्छे से भून लें.
फिर इसमें बारीक कटे टमाटर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, किचन किंग मसाला पाउडर या गरम मसाला पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक डाल दें.
फिर टमाटरों को गल जाने तक भूनें और फिर इसमें गाढ़ा दही/सादा दही डालकर भूनें.
अब इसमें दरदरे पिसे हुए सोया चंक्स डालें और मध्यम आंच पर पानी सूखने तक पकाएं.
अब सोया कीमा फिलिंग/स्टफिंग तैयार हो चुकी है.
अब आप टोस्टर को मक्खन से चिकना कर लें.
ब्रेड स्लाइस के किनारों को काट कर एक स्लाइस पर 1-2 बड़े चम्मच सोया कीमा मसाला रखें.
फिर इसे दूसरी स्लाइस से ढक दें और सुनहरा भूरा होने तक टोस्ट कर लें.
आपका सोया कीमा सैंडविच सर्व करने के लिए तैयार हो चुका है|
Next Story