लाइफ स्टाइल

Soya Chaap Pakoda :ऐसे बनाएं टेस्टी सोया चाप पकौड़ा

Sarita
24 Dec 2025 12:02 PM IST
Soya Chaap Pakoda :ऐसे बनाएं टेस्टी सोया चाप पकौड़ा
x
Soya Chaap Pakoda : सोया चाप पकौड़ा एक स्वादिष्ट, कुरकुरा और प्रोटीन से भरपूर स्नैक है, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम सोया चाप जब मसालों में लिपटकर सुनहरे पकोड़ों में बदलती है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है. यह रेसिपी खासतौर पर शाम की चाय, अचानक आए मेहमानों या पार्टी स्नैक्स के लिए एकदम परफेक्ट है. अगर आप भी अपने घर में आए मेहमानों या परिवारवालों के लिए कुछ बढ़िया बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है|
सोया चाप बनाने के लिए जरूरी चीजें :
सोया चाप – 8-10 पीस
बेसन – 1 कप
कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्म
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
दही – 2 बड़े चम्मच
पानी – आवश्यकता अनुसार
तेल – तलने के लिए
सोया चाप के पकौड़े बनाने का सही तरीका :
सोया चाप को तैयार करें
सोया चाप को उबालकर या माइक्रोवेव में 5-6 मिनट पकाकर नरम कर लें.
अच्छी तरह निचोड़कर पानी निकाल दें.
मैरिनेड बनाएं
एक बाउल में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें.
इसमें सोया चाप के पीस डालकर अच्छे से कोट करें.
इसे 30 मिनट तक मेरिनेट होने के लिए छोड़ दें.
बेसन का घोल तैयार करें:
बेसन और कॉर्नफ्लोर को मिलाएं.
थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें.
सोया चाप को कोट करें
मेरिनेट किए हुए सोया चाप को बेसन के घोल में अच्छे से डुबोएं.
तलना
कढ़ाई में तेल गर्म करें.
सोया चाप को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें.
कढ़ाई से निकालकर पेपर टॉवल पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए.
परोसें
हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमा-गरम परोसें.
पार्टी स्नैक या शाम की चाय के साथ यह बिल्कुल परफेक्ट है|
Next Story