लाइफ स्टाइल

Soya Chaap Masala: लंच या डिनर में बनाये स्पेशल डिश

Sarita
21 April 2025 11:59 AM IST
Soya Chaap Masala: लंच या डिनर में बनाये स्पेशल डिश
x
Soya Chaap Masala: अगर अपने लंच या डिनर में कुछ खास बनाने की सोच रहे हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए सोया चाप स्टिक के साथ ही दही और ढेर सारे मसाले पड़ते हैं। आपने अगर आज तक यह डिश नहीं बनाई है तो घबराने की कोई बात नहीं है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इस शानदार स्वादिष्ट डिश के लिए अब और इंतजार मत करिए। इसे रोटी या नान के साथ सर्व करें।
सामग्री (Ingredients)
सोया चाप स्टिक – 10-12
दही – 1/2 कप
प्याज – 2
टमाटर – 4
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
हल्दी – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
इलायची – 2
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
साबुत जीरा – 1 टी स्पून
लौंग – 4-5
मक्खन – 1 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले सोया चाप को लेकर उन्हें पानी में अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद सोया चाप के टुकड़े काट लें।
- टुकड़े थोड़े बड़े रखें जिससे फ्राई करना आसान रहेगा। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तो सोया चाप के पीस डालकर उन्हें डीप फ्राई करें।
- चाप का रंग जब सुनहरा होकर वे क्रिस्पी हो जाएं तो गैस बंद कर उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
- अब फ्राइड सोया चाप में दही, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर उन्हें मिक्स करें और बर्तन को ढककर चाप को आधा घंटे तक मैरिनेट होने के लिए रख दें।
- अब एक अन्य कड़ाही लें और उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने के बाद उसमें बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
- इसके बाद इसमें कटे टमाटर डालकर मिलाएं और अच्छी तरह से नरम होने तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- जब ये मसाला ठंडा हो जाए तो मिक्सी की मदद से इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और एक तरफ रख दें। अब कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल और 1 टी स्पून मक्खन डालकर उसे गरम करें।
- इसके बाद इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, जीरा डालकर भूनें। जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें बाकी बचे सारे मसाले डालकर मिलाएं और फिर सॉट करें।
- जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें प्याज-टमाटर का बनाया हुआ पेस्ट डालें। अब मसाले को 5-7 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
- जब ग्रेवी तेल छोड़ना शुरू कर दे तो उसमें मैरिनेट किया हुआ मसाला सोया चाप डालें और ग्रेवी के साथ अच्छी तरह से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद इसमें 1 कप पानी डालें और मिक्स करें। अब कड़ाही को ढक दें और सोया चाप को 15 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
- इस दौरान बीच-बीच में चाप को चलाते भी रहें। आखिर में इसमें कसूरी मेथी मिला दें और गैस बंद कर दें। स्वाद से भरपूर सोया चाप मसाला तैयार है।
Next Story