- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- South Indian Style...
लाइफ स्टाइल
South Indian Style Idli : ऐसे तैयार करें इडली, ये है पारंपरिक विधि
Sarita
1 Nov 2025 11:46 AM IST

x
South Indian Style Idli : बाजार में तो इडली काफी स्वादिष्ट मिलती है, लेकिन जब हम इसे घर पर तैयार करते हैं तो इसका स्वाद पूरी तरह से बदल जाता है। बहुत बार तो ये काफी टाइट बनती है। ऐसे में ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे पारंपरिक तरीके से इडली बनाने का सही तरीका, ताकि आप भी घर पर तैयार कर सकें एकदम साउथ इंडियन स्टाइल की सॉफ्ट-सॉफ्ट इडली।
इडली बनाने का सामान:
चावल – 2 कप
उरद दाल – 1 कप
पानी – जरूरत अनुसार
नमक – स्वाद अनुसार
विधि:
इडली बनाने के लिए सबसे पहले चावल और उरद दाल को 4-5 घंटे भिगोकर रखें और फिर सुबह दोनों चीजों को अलग-अलग पीस लें। अब पिसे हुए मिश्रण को एक बड़े बाउल में डालकर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें।
सुबह तक इसमें खमीर उठ जाएगा। अब इडली स्टैंड में हल्का तेल लगाकर उसमें घोल डालें और फिर 10–15 मिनट स्टीम करें। बस स्वादिष्ट इडली तैयार है। इसे गरमा गरम इडली को सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।
इन बातों का ध्यान रखें:
इडली बनाते समय ध्यान रखें कि और उरद दाल का सही अनुपात (2:1 या 3:1) जरूरी है। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि अच्छे क्वालिटी के चावल और दाल से ही नरम इडली बनती है।
इसके साथ-साथ आप चावल और दाल को कम से कम 4–6 घंटे भिगोएं। दाल को बिल्कुल महीन पीसें, ताकि इडली में हल्कापन आए। यदि दाल सही से भीगेगी नहीं तो ये फूल नहीं पाएगी, इससे इडली स्वादिष्ट नहीं बनेगी।
रातभर के लिए इस मिश्रण को गर्म जगह पर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट करें। अच्छी फर्मेंटेशन से इडली नरम और हल्की खट्टी बनती है।
इडली का घोल न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए। गाढ़ा घोल इडली भारी होगी, पतला घोल फैल जाएगी।
TagsSouth Indian StyleIdliइडलीविधि South Indian Style Idlimethod जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





