- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- South Indian Recipe:...
लाइफ स्टाइल
South Indian Recipe: आप ग्लूटेन-मुक्त आहार पर हैं, तो ये दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाएं
Sarita
1 March 2025 9:49 AM IST

x
South Indian Recipe: साउथ इंडियन डिशेज में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो खाने को एक अलग जायका देते हैं। साउथ इंडियन डिशेज की खास बात यह है कि यहां पर अधिकतर डिशेज ग्लूटेन फ्री ही होती हैं और इसलिए अगर आपने अपनी डाइट में ग्लूटेन ना लेने का मन बनाया है, तब भी आप इन डिशेज का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही साउथ इंडियन डिशेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ग्लूटेन फ्री डाइट पर आसानी से खाया जा सकता है-
आवश्यक सामग्री-
2 कप चावल
आधा कप उड़द दाल
आधा चम्मच मेथी दाना
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
खाना पकाने के लिए तेल या घी
डोसा कैसे बनाते हैं-
चावल, उड़द दाल और मेथी दाना को 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोएं।
आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करके उन्हें पीसकर चिकना घोल बना लें।
अब इसे रात भर या फिर 8-10 घंटे तक खमीर उठने तक रखें।
अब इसमें नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
एक नॉन-स्टिक या कास्ट-आयरन तवा गरम करें और उसमें एक करछुल घोल डालें। अब उसे फैलाते जाएं और एक पतला डोसा बनाएं।
थोड़ा तेल या घी डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें।
रागी इडली
साउथ इंडिया में लोग इडली खाना काफी पसंद करते है। इसे कई अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। अगर आप लंबे समय तक फुलर फील करना चाहते हैं तो रागी इडली बनाएं। इसे रागी के आटे, चावल और उड़द दाल की मदद से बनाया जाता है।
आवश्यक सामग्री-
1 कप इडली चावल
आधा कप उड़द दाल
1 कप रागी का आटा
स्वादानुसार नमक
आवश्यकतानुसार पानी
रागी इडली कैसे बनाते हैं-
इडली बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को 4-6 घंटे के लिए अलग-अलग भिगोएं।
उड़द दाल को मुलायम घोल में पीस लें और चावल को चिकना पेस्ट बना लें।
दोनों घोल को रागी के आटे के साथ मिलाएं और नमक डालें।
इसे रात भर के लिए रख दें।
इडली के सांचों में घी लगाएं और फिर घोल डालें।
इसे करीबन 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं।
सांभर और चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
TagsSouth Indianग्लूटेन-मुक्तआहारव्यंजन South IndianGluten-freeDietRecipesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





