लाइफ स्टाइल

डायबिटीज के लिए दवा समान है खट्टी चाय, ऐसे करें सेवन

Ritisha Jaiswal
9 March 2021 11:55 AM GMT
डायबिटीज के लिए दवा समान है खट्टी चाय, ऐसे करें सेवन
x
डायबिटीज आजकल आम बीमारी बन गई है। इस बीमारी में चीनी और मीठी चीज़ों को खाने की मनाही होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | डायबिटीज आजकल आम बीमारी बन गई है। इस बीमारी में चीनी और मीठी चीज़ों को खाने की मनाही होती है। इसके लिए मरीज चाय पीने से भी परहेज करते हैं। अधिकांश डायबिटीज के मरीज चाय को लेकर असमंजस में रहते हैं और चाय से दूरी बनाए रखते हैं। हालांकि, डॉक्टर हमेशा हर्बल टी पीने की सलाह देते हैं। हर्बल टी के कई प्रकार हैं। इनमें एक गुड़हल की चाय है, जिसे खट्टी चाय भी कहा जाता है। इस चाय के सेवन से न केवल ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, बल्कि वजन भी घटता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना खट्टी चाय जरूर पिएं अगर आपको नहीं पता है, तो आइए जानते हैं-

गुड़हल की चाय
इस चाय को खट्टी चाय के रूप में भी जाना जाता है। यह चाय गुड़हल के फूलों से बनाई जाती है। इसे अंग्रेजी में हिबिस्कस टी कहा जाता है। इसकी फूलों में विभिन्न प्रकार के लाभकारी पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जिनमें कार्बनिक एसिड और एन्थोकायनिन शामिल होते हैं। यह चाय रक्त चाप के स्तर और सूजन को कम करने में मददगार साबित होती है।विशेषज्ञों की मानें तो डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल टास्क होता है। इसके लिए मरीजों को खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लापरवाही बरतने पर यह खतरनाक साबित हो सकती है। इसके अलावा, दवा और नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
खासकर डायबिटीज रोग में ज्यादा प्रभावशाली होती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। शोध में विशेष ध्यान टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों पर किया गया, जो उच्च रक्त चाप की समस्या से भी पीड़ित थे। इस शोध में बताया गया है कि खट्टी चाय पीने से डायबिटीज और रक्तचाप में आराम मिलता है। शोध में 60 लोग शामिल थे। वहीं, केवल 53 मरीजों ने शोध में हिस्सा लिया। शोध से यह पता चला कि टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को दिन में दो बार गुड़हल की चाय पीनी चाहिए। इससे रक्त चाप कंट्रोल में रहता है।


Next Story