लाइफ स्टाइल

Sooji Vegetable Balls: सूजी के साथ बनाएं ये खास रेसिपी, बनाएं स्वादिष्ट सूजी बॉल्स

Sarita
26 Jun 2025 8:56 AM IST
Sooji Vegetable Balls: सूजी के साथ बनाएं ये खास रेसिपी, बनाएं स्वादिष्ट सूजी बॉल्स
x
Sooji Vegetable Balls: अगर आप भी कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो सूजी से बने इस नाश्ते का सेवन कर सकते हैं। बहुत से लोगों को तली हुई चीजें पसंद नहीं होती हैं। अगर आप इन्हें हेल्दी रखना चाहते हैं तो इन्हें स्टीम भी कर सकते हैं।
सूजी बॉल्स बनाने के लिए सामग्री:
सूजी- एक कप
प्याज- एक बारीक कटा हुआ
अदरक- कद्दूकस किया हुआ एक चम्मच
उबला हुआ आलू- एक
हरी मिर्च- 1-2
नमक- स्वादानुसार
गरम मसाला- एक चम्मच
तेल
राई- एक बड़ा चम्मच
हींग- चुटकी भर
गाजर- 1 कद्दूकस किया हुआ
मटर- आधा कप
बीन्स- 3-4 बारीक कटा हुआ
सूजी बॉल्स बनाने की विधि:
सूजी से वेजिटेबल बॉल्स बनाने के लिए आप को सूजी को पकाना होगा. सूजी को आप हल्के सा रोस्ट कर लें अब एक कढ़ाई में तेल को डालें. इस में आप राई, हरी मिर्च और अदरक को डालें.
अब इसमें आप प्याज, गाजर, बारीक कटा बीन्स और मटर और उबले आलू को मैश कर दें और मिला के पकाएं. अब पानी डालकर इसे उबालें और इसमें सूजी डालकर लगातार चलाते रहें. इसे
तब
तक चलाते रहें जब तक ये पक ना जाए और पानी बचा नहीं रहे. इस आटे के डो के जितना गाढ़ा करना है. अब इसे निकाल लें और इसे ठंडा होने दें. अब इसको अच्छे से मिक्स करें और छोटे छोटे बॉल्स बनाएं.
अब एक पैन में तेल को गर्म करें और इन बॉल्स को आप फ्राई करें. अगर आप हेल्दी रखना चाहते हैं तो आप इसे स्टीम कर सकते हैं. स्टीम करने के लिए स्टीमर के प्लेट में तेल लगाएं और सूजी से तैयार बॉल्स को इसके ऊपर आप राई, लाल मिर्च और करी पत्ते का तड़का भी डाल दें और इसे सूजी के बॉल्स के ऊपर डाल दें और मिक्स करें|
Next Story