- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Smoothies: इन चीजों से...
लाइफ स्टाइल
Smoothies: इन चीजों से बनी स्मूदीज ट्राई करें, इफ्तार तक बनी रहेगी आपकी एनर्जी
Sarita
4 March 2025 7:46 AM IST

x
Smoothies: सहरी में स्मूदी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं. स्मूदी में फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन होता है, जो पाचन को स्लो करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है. खासकर ओट्स, चिया सीड्स, एवोकाडो और नट्स वाली स्मूदीज़ धीरे-धीरे पचती हैं, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती और कमजोरी महसूस नहीं होती. इसके अलावा, स्मूदी में नैचुरल इंग्रीडिएंट्स होने से यह डाइजेशन को भी बेहतर बनाती है और पेट हल्का रहता है|
सहरी में ये स्मूदी ट्राई करें-
ओट्स और केला स्मूदी: ओट्स और केला एक साथ मिलाने से एक हेल्दी और भरपेट स्मूदी बनती है. ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं. केला नैचुरल शुगर देता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है. इसे बनाने के लिए ओट्स, केला, दूध और थोड़ा सा शहद मिलाकर ब्लेंड करें|
ड्राई फ्रूट्स स्मूदी: अगर आप कुछ हेल्दी और एनर्जी से भरपूर पीना चाहते हैं, तो ड्राई फ्रूट्स स्मूदी बेस्ट है. इसमें बादाम, अखरोट, खजूर और काजू होते हैं, जो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स देते हैं. इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स को रातभर भिगोकर रखें, फिर दूध के साथ ब्लेंड करके पिएं|
चिया सीड्स और बेरी स्मूदी: चिया सीड्स और बेरीज से बनी स्मूदी पेट के लिए हल्की होती है, लेकिन फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. चिया सीड्स पानी में फूलकर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं. इसे बनाने के लिए स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, दही और भीगे हुए चिया सीड्स को ब्लेंड करें|
एवोकाडो और डेट्स स्मूदी: एवोकाडो हेल्दी फैट से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देता है. खजूर नेचुरल मिठास के साथ-साथ आयरन भी देता है, जिससे दिनभर कमजोरी महसूस नहीं होती. इसे बनाने के लिए एवोकाडो, खजूर, दूध और थोड़ा सा शहद मिलाकर ब्लेंड करें|
TagsSmoothiesस्मूदीजएनर्जीSmoothiesEnergyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





