लाइफ स्टाइल

Smoothies :अब और डाइटिंग की जरूरत नहीं, बस ये स्वस्थ स्मूदी पिएं और फर्क देखें

Sarita
14 April 2025 6:43 AM IST
Smoothies :अब और डाइटिंग की जरूरत नहीं, बस ये स्वस्थ स्मूदी पिएं और फर्क देखें
x
Smoothies : ताजे फल, सब्जियां और हेल्दी इंग्रेडिएंट्स से बनी स्मूदी न केवल शरीर को पोषण देती हैं, बल्कि वजन कम करने में भी मदद करती हैं। तो आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए 4 टेस्टी और हेल्दी स्मूदी रेसिपी के बारे में।
पपीता और अदरक स्मूदी
सामग्री:
1 कप पपीता (कटा हुआ)
1 छोटा टुकड़ा अदरक (कसा हुआ)
1 चम्मच शहद (ऐच्छिक)
1/2 कप पानी या नारियल पानी
विधि:
सभी सामग्री को मिक्सर में डालें। अच्छे से ब्लेंड करें।
अब ताजे और ठंडे-ठंडे पपीता अदरक स्मूदी का आनंद लें ।
फायदा: यह स्मूदी पाचन तंत्र को सही करती है और वजन घटाने में मदद करती है।
स्पिनच और एवोकाडो स्मूदी
सामग्री:
1 कप पालक
1/2 एवोकाडो
1/2 केला
1 चम्मच चिया सीड्स
1 कप पानी या दही
सभी सामग्री को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें।
स्मूदी को अच्छे से मिक्स करें और सर्व करें।
फायदा: यह स्मूदी शरीर को ऊर्जा देती है और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे ओवरईटिंग कम होती है।
नींबू और खीरा स्मूदी
सामग्री:
1 खीरा (कटा हुआ)
1 नींबू (रस निकाला हुआ)
1/2 चम्मच काली मिर्च
1/2 कप पानी
विधि:
खीरे और नींबू का रस मिक्सर में डालें।
काली मिर्च और पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।
ताजे खीरे और नींबू की स्मूदी का आनंद लें।
फायदा: यह स्मूदी शरीर से एक्स्ट्रा पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे वजन घटता है।
Next Story