लाइफ स्टाइल

पेट के बल सोने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, खर्राटों से मिलती है निजात

Manish Sahu
25 Sept 2023 10:34 PM IST
पेट के बल सोने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे, खर्राटों से मिलती है निजात
x
लाइफस्टाइल: पेट के बल सोना कई मायनों में शरीर के लिए फायदेमंद होता है। पेट के बल सोने से ऑक्सीजन की सप्लाई दुरुस्त होती है। लेकिन नियमित रूप से पेट के बल सोने के कई नुकसान भी होते हैं। हालांकि सभी के सोने का अपना-अपना तरीका होता है। कुछ सीधे सोते हैं, तो कुछ करवट लेकर सोते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सोने की पोजीशन आपकी सेहत पर असर डालती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में पेट के बल सोने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इसलिए है फायदेमंद
पेट के बल सोने से स्लीप एप्निया की समस्या में राहत मिलती है।
पेट में अक्सर दर्द होने पर यदि पेट के बल सोया जाए तो इस समस्या से राहत मिल जाएगी।
खर्राटे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस पोजीशन को ट्राई कर सकते हैं।
गर्दन, मांसपेशियों में दर्द होने पर आप पेट के बल सो सकते हैं।
पेट के बल सोने से शरीर में ऑक्सीजन सप्लाई में सुधार होता है।
इसे भी पढ़ें: Post Workout Meal: वर्कआउट के बाद जरूर खानी चाहिए यें चीजें, शरीर को मिलेगा भरपूर पोषण
पेट के बल सोने के नुकसान
पेट के बल सोने से शरीर में बेचैनी होती है।
पेट के बल सोने से रीढ़, गर्दन, कंधे जैसे एरिया में दर्द या खिंचाव संबंधी समस्या हो सकती है।
पेट के बल सोने से एसिडिटी य़ा खट्टी डकार की समस्या हो सकती है।
इस पोजीशन में सोने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
इस तरह से सोने पर चेहरे पर जल्द झुर्रियां आने लगती हैं।
छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इस तरह से सोने से बचना चाहिए।
जानिए बेहतर नींद का तरीका
अच्छी और गहरी नींद के लिए प्राकृतिक पोजिशन यानी पीठ के बल सोना चाहिए। हालांकि शरीर को आराम देने के लिए आप कुछ समय के लिए पेट के बल भी सो सकते हैं।
Next Story