- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Skine care :गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Skine care :गर्मियों में चेहरे पर ज्यादा दिखते हैं ब्लैकहेड्स, अपनाएं ये टिप्स
Sarita
29 April 2025 11:22 AM IST

x
Skine care : इस समय चेहरे पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगती है.स्किन के पोर्स में तेल यानी की सीबम,डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा होने लगती है.जब यह पोर्स खुल जाते हैं और हवा के संपर्क में आते हैं तो यह ऑक्सीडाइज होकर काले रंग के नजर आने लगती है,जिसे ब्लैकहेड्स कहा जाता है|
गर्मी में यह समस्या थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है.क्योंकि इस समय चेहरे पर ऑयल के साथ ही पसीना भी ज्यादा नजर आने लगता है.ऐसे में इसे कम करने के लिए सही स्किन केयर रूटीन अपनाने के साथ ही कुछ घरेलू नुस्खे भी मदद कर सकते हैं|
फेस वॉश:
ब्लैकहेड्स चेहरे पर धूल-मिट्टी और सीबम ज्यादा होने के कारण होता है.इसलिए दिन में दो बार फेस वॉश करें.सुबह और रात के समय.शाम में घर पहुंचने के बाद फेस वॉश करना बहुत जरूरी है.क्योंकि इससे स्किन पर जमी गंदगी को हटाने में मदद मिलती है,जिससे चेहरा साफ करता है.रात में स्किन को रिपेयर होने का मौका मिलता है.इसलिए फेस वॉश के बाद स्किन टाइप के मुताबिक मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं|
एक्सफोलिएट करें:
गर्मी में हफ्ते में दो बार अपनी स्किन टाइप के मुताबिक स्क्रब जरूर करें.इससे चेहरे पर जमी गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है.इसके बाद बाद फेस पैक जरूर लगाएं क्योंकि इससे खुले पोर्स को बंद करने में मदद मिलती है.साथ ही स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में भी ये फायदेमंद होता है|
ग्रीन टी:
ग्रीन टी सेहत के साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.इसके लिए पानी में ग्रीन टी बैग पानी में डालकर टी बना लें.इसे ठंडा होने के लिए छोड़े दें.इसे कॉटन की मदद से ब्लैकहेड्स पर लगाएं और15मिनट के लिए छोड़ दें और उसके बाद फेस वॉश कर लें|
हल्दी का उपयोग:
हल्दी ब्लैकहेड्स को कम करने में मदद कर सकती है.हल्दी का फेस पैक बनाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं.हल्दी में नारियल तेल या शहद मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है.हल्दी को पहले हल्का भून लें,फिर इसमें शहद मिलाकर फेस पैक बनाएं.इसे10से15मिनट चेहरे पर लगाएं रखने के बाद पानी से चेहरा धो लें|
मुल्तानी मिट्टी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद कर सकती है.इसके लिए मुल्तानी मिट्टी को रातभर पानी में भिगोकर रख दें.अगल दिन इसमें पानी और गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं.इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद पानी से फेस वॉश करें|
TagsSkine careगर्मियोंचेहरेब्लैकहेड्सSkin caresummerfaceblackheadsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





